फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: thirteen new black fungus patients found, two died, aprox two hundred new cases of corona

मेरठ : ब्लैक फंगस के 13 मरीज मिले, 150 के पार पहुंची संख्या, दो की मौत, कोरोनो के 187 नए मामले

Thu, 27 May 2021 12:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 May 2021 12:31 AM IST
सार

कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण पहले से कम हुआ है, लेकिन मौतें लगातार हो रही हैं।

विज्ञापन
Meerut: thirteen new black fungus patients found, two died, aprox two hundred new cases of corona
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में ब्लैक फंगस और कोरोना ने बुधवार को 17 जिंदगियों को लील लिया। वहीं ब्लैक फंगस के 13 और कोरोना के 187 नए मरीज मिले हैं। अब तक ब्लैक फंगस 150 मरीज मिल चुके हैं। 147 अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। तीन निजी क्लिनिक पर आए हैं, जो अभी रिकॉर्ड में नहीं हैं। नौ मरीजों की छुट्टी हुई है। 47 की छुट्टी हो चुकी है। 88 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


मरीजों में छह मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। एक-एक मरीज आनंद, अपुस्नोवा, जसवंत राय, मेडविन और जेपी हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती हुए। मेडिकल में 69 मरीजों का इलाज चल रहा है। 8 मरीज आनंद अस्पताल में हैं।
विज्ञापन


न्यूटिमा में तीन, मेरठ किडनी अस्पताल में दो और लोकप्रिय में तीन भर्ती हैं। एक-एक मरीज ऑप्सनोवा, मेडिविन और जसवंत राय अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोरोना संक्रमण पहले से कम हुआ है, लेकिन मौतें लगातार हो रही हैं। बुधवार को 15 मरने वालों में 8 मौत मेडिकल में और 7 निजी अस्पताल में हुईं। मृतकों में 12 मेरठ के और बाकी आसपास के जिलों के थे।

8770 सैंपलों की जांच हुई। 4312 एक्टिव केस हैं। इनमें से 724 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 2031 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 61901 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 703 लोगों की मौत दिखा रहा है। 547 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 51280 की छुट्टी हो चुकी है।

गांवों में कोरोना के 40 मरीज मिले
गांवों में बुधवार को 3217 लोगों की जांच की। 40 कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें 13 को एंटीजन में और 27 को आरटीपीसीआर में पुष्टि हुई। 1092 देहात में एक्टिव केस हैं। 390 को मेडिकल किट बांटी गई। 258 गांव हैं, जहां कोरोना के मरीज हैं। 317 गांव हैं जहां कोरोना मरीज नहीं हैं। 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए, तब से मरीज बढ़े हैं।

मेडिकल इमरजेंसी में अब पहले की तरह नॉन कोविड मरीज ही होंगे भर्ती 
मेडिकल कॉलेज में 111 मरीज भर्ती हैं, जबकि 400 बेड हैं। फिलहाल कोविड के 290 बेड खाली हैं, लिहाजा इमरजेंसी को पहले की तरह अब नॉन कोविड मरीज भर्ती होंगे। इमरजेंसी में जो कोविड मरीज थे, उनको भी कोविड ब्लॉक में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना ज्यादा फैलने पर इमरजेंसी को भी नॉन कोविड के साथ कोविड मरीजों के लिए भी बेड आरक्षित कर दिया गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed