फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: thievs goods worth Rs 12 lakh stolen from locked house after fed Dog intoxicated bread

Meerut: कुत्ते को नशीला ब्रेड खिलाया, बंद मकान से 12 लाख का माल उड़ाया, जागरण में गया था परिवार

Wed, 18 Oct 2023 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Oct 2023 03:13 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। छत की ओर से चोर मकान में घुसे और पालतु कुत्ते को नशीली ब्रेड खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने मकान से 12लाख का सामान उड़ा डाला। 

विज्ञापन
Meerut: thievs goods worth Rs 12 lakh stolen from locked house after fed Dog intoxicated bread
जर्मन शेफर्ड कुत्ता

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र के बेरीपुरा में सोमवार रात बंद मकान में छत के रास्ते घर में घुसे चोर दो लाख रुपये की नकदी और 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए। चोरों ने कुत्ते को नशीला ब्रेड खिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के लोग नए मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिए गए हुए थे।

विज्ञापन


बेरीपुरा में मदन गोपाल परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक बेटा आदित्य बैंक में मैनेजर हैं, जबकि दूसरा बेटा विपिन गाजियाबाद में जिम ट्रेनर है। शताब्दीनगर में उनका नया मकान बना है। सोमवार को नए मकान का गृह प्रवेश और रात में जागरण का कार्यक्रम था। परिवार के लोग मकान का ताला लगाकर वहां गए हुए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Blast in Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता खुला छोड़ा हुआ था। देर रात में किसी समय चोर बराबर में स्थित फैक्टरी से होते हुए मकान की छत पर पहुंचे। इसके बाद छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने कुत्ते को नशीला ब्रेड खिला दिया ताकि वह भौंक न सके। इसके बाद अलमारियों के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नकदी और करीब 10 लाख कीमत के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात चोरी करके ले गए।

मंगलवार सुबह सात बजे विपिन और अन्य परिजन घर पहुंचे तो गेट के पास कुछ ब्रेड़ पड़ा था। उन्होंने ताला खोलकर मकान में प्रवेश किया तो कुत्ता कमरे में बेहोशी की हालत में मिला। अलमारियों से नकदी और जेवरात गायब थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed