{"_id":"68ed314a76387a207f015ee8","slug":"meerut-the-miscreants-entered-the-army-quarter-and-committed-major-theft-from-major-s-house-taking-away-cash-2025-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: आर्मी क्वार्टर में घुसकर मेजर के घर बड़ी चोरी, नगदी और सोने व हीरे के जेवरात ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आर्मी क्वार्टर में घुसकर मेजर के घर बड़ी चोरी, नगदी और सोने व हीरे के जेवरात ले गए बदमाश
Mon, 13 Oct 2025 10:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:35 PM IST
सार
तारापुरी एनक्लेव में मेजर निशिथ पालीवाल के बंद घर में बदमाश घुसे और नगदी व जेवरात समेटकर फरार हो गए। उस समय परिवार बाहर गया हुआ था। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरी की जांच शुरू।
- फोटो : crime
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने मेजर निशिथ पालीवाल के घर की खिड़की तोड़कर 30 हजार की नकदी व लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय घर के लोग एक कार्यक्रम में गए हुए थे। मेजर की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन
आर्मी क्षेत्र के तारापुरी एनक्लेव निवासी मेजर निशिथ पालीवाल ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात वह घर पहुंचे। कमरे में देखा तो चोरों ने खिड़की काट रखी थी और अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर अलमारी में रखे चार डायमंड सेट, चार जोड़ी कानों की बाली, सोने की तीन चेन, सोने की आठ चूड़ी, सोने की चार अंगूठी, सोने के दो पैंडेंट, सोने की तीन बाली, सोने की एक नथ, सोने का एक मंगलसूत्र, डायमंड का एक मंगलसूत्र, 30 हजार रुपये एवं अन्य कागजात चोरी हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज करके चोरों की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।