फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The decorum of the House was stretched, officers remained mere spectators

Meerut: सदन की मर्यादा तार-तार, तमाशबीन बने रहे अधिकारी, भाजपा नेता बोले-मंत्री-एमएलसी को जानबूझकर किया टारगेट

Sun, 31 Dec 2023 09:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Dec 2023 09:49 AM IST
सार

मेरठ में शनिवार को घंटाघर स्थित कार्यालय में चल रही बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा एमएलसी से बदसलूकी करने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और बसपा व सपा पार्षदों को दौड़ा लिया। दोनों के साथ खूब मारपीट की गई।

विज्ञापन
Meerut: The decorum of the House was stretched, officers remained mere spectators
सदन में हंगामा, मारपीट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सदन की मर्यादा तार-तार हो गई और पार्षदों के सड़क पर कपड़े तक फाड़ दिए गए। सभापति और नगर आयुक्त के सामने तमाशा होता रहा, लेकिन दोनों ने सदन में पार्षदों को समझाने का प्रयास तक नहीं किया। मातृ शक्ति के सामने ही गाली-गलौच और थप्पड़बाजी स्कूली बच्चों की तरह होती रही। सभापति व नगर आयुक्त ने एक बार भी सदन को संभालने का प्रयास नहीं किया। भाजपा पार्षद पर अभद्र टिप्पणी हुई थी तो विपक्षी पार्षदों को सदन से बाहर क्यों नहीं किया गया।

विज्ञापन

Meerut: The decorum of the House was stretched, officers remained mere spectators
पार्षदों की पिटाई करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

सदन से सड़क तक संग्राम पर भाजपा या विपक्ष मंथन को तैयार नहीं है। गुरुवार को विपक्षी पार्षदों ने दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा में एक होटल में बैठक कर सदन में हंगामा करने की रणनीति बनाई थी। जानकारी महापौर और नगर आयुक्त को भी थी। महापौर ने भी शुक्रवार शाम बैठक कर विपक्षी पार्षदों को सदन में जवाब देने की रणनीति बनाई थी। सदन में हंगामा होने के आसार के बाद भी महापौर और नगर आयुक्त गंभीर नहीं हुए। दोनों सदन में चल रहा तमाशा देखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: The decorum of the House was stretched, officers remained mere spectators
मेरठ में पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। - फोटो : अमर उजाला

मातृ शक्ति से अभद्रता बर्दाश्त नहीं, मंत्री-एमएलसी को जानबूझकर किया टारगेट
नगर निगम की बैठक में हुए हंगामे को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि ये सब सुनियोजित षडयंत्र के चलते किया गया है। महिला पार्षदों के साथ बदसलूकी हुई, गालियां दी गईं। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता था। मंत्री और एमएलसी को जान बूझकर टारगेट किया जा रहा है।

विज्ञापन

Meerut: The decorum of the House was stretched, officers remained mere spectators
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala

महिला सम्मान भाजपा के लिए सर्वोच्च
महिला पार्षदों को जातिसूचक शब्द बोले गए। अश्लील हरकतें की गईं। विपक्ष हताश है, इसलिए वे माहौल खराब करना चाहते हैं। मंत्री सोमेंद्र तोमर तो बाद में पहुंचे हैं, एमएलसी और मंत्री पर ही आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं। किसी पार्षद का नाम नहीं लिया गया। ये सब सोची समझी राजनीति के तहत किया गया है। - सुरेश जैन रितुराज

सुनियोजित षडयंत्र के चलते महिला पार्षदों से बदसलूकी हुई। भाजपा ऐसे कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती है। हमारे लिए महिला सम्मान सर्वोच्च है। हमने प्रशासन से भी पूरे मामले की जांच करने को कहा है।- सुरेश जैन रितुराज, महानगर अध्यक्ष भाजपा

Meerut: The decorum of the House was stretched, officers remained mere spectators
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala

ऐसी अराजकता सहन नहीं कर सकते  
बोर्ड की बैठक विकास के मुद्दे पर थी, पार्टी की महिला पार्षद के सवाल उठाने पर उनके साथ बदसलूकी की। महिलाओं का सम्मान नहीं करना सपा नेताओं के चरित्र में है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साथ भी सपा नेताओं ने बदसलूकी की थी। ऐसी अराजकता हम सहन नहीं करेंगे। मैं जब पहुंचा तो घटना हो चुकी थी, मैंने बीच-बचाव भी किया। ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं। - सोमेंद्र तोमर, ऊर्जा राज्यमंत्री

Meerut: The decorum of the House was stretched, officers remained mere spectators
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala

महिलाओं पार्षदों के साथ गाली-गलौज के बाद हुआ हंगामा 
मैं बैठक में आधा घंटा देरी से पहुंचा था, मैं कुर्सी पर बैठा था, तभी पीछे से गाली की आवाज आई। हमारी चार महिला पार्षद खड़ी थीं, मैंने महिलाओं के सम्मान में बोला, जिसके बाद मेरे साथ भी धक्का-मुक्की की गई। जिसके बाद हंगामा हो गया। ये सब इन लोगों ने सुनियोजित साजिश के अंतर्गत किया है। हम लोग मातृ शक्ति का अपमान सहन नहीं कर सकते हैं। -धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी

Meerut: The decorum of the House was stretched, officers remained mere spectators
निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : Amar Ujala

सदन की कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। किसने और क्यों हाथापाई की है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सदन में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। सच सामने आ जाएगा।- डॉ. अमित पाल शर्मा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed