फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tension prevails in Nangla Shekhu, uproar at police office for granting bail to arrested accused

Meerut: नंगला शेखू में तनाव बरकरार, गिरफ्तार आरोपियों को थाने से जमानत देने पर पुलिस कार्यालय पर हंगामा

Thu, 06 Oct 2022 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Oct 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Tension prevails in Nangla Shekhu, uproar at police office for granting bail to arrested accused
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के गांव नंगला शेखू में खूनी संघर्ष के बाद गुरूवार को दूसरे दिन भी तनाव बरकरार रहा। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। समाजसेवी सचिन सिरोही ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को मारपीट प्रकरण को लेकर पुलिस कार्यालय पर जमकर हंगामा व नारेबाजी की गई। हिन्दू संगठनों के नेताओं ने इस मामले में थाना इंचौली पुलिस पर आरोपियों की मदद करने के आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपियों पर जानबूझ कर हल्की धाराएं लगायी, जिसकी वजह से उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के साथ एसएसपी से मिलने को पुलिस कार्यालय पहुंचे हिन्दू संगठन के सचिन व अन्य ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर उचित धाराएं नहीं लगायी गयीं तो आंदोलन किया जाएगा। सचिन के साथ मारपीट में घायल युवकों के परिजन भी पहुंचे थे। वो लोग एसएसपी से मिलने की मांग कर नारेबाजी कर रहे थे। बाद में पांच लोगों को एसएसपी राेहित सजवाण ने बातचीत के लिए बुला लिया। उनकी बात सुनी व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


परिजनों की ओर से एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया, जिसमें जितेन्द्र पुत्र जयपाल की ओर से कहा गया कि उसके छोटे भाई कुलदीप व पुत्र पवन के साथ गांव के हैविन खान, शौकीन, साजिद, तौफिक, वसीम, सर्विल, कैफ आदि ने जमकर मारपीट की। उनको चाकू लगे हैं। घायलों को गंभीर अवस्था में जिला कारागार में भर्ती कराया है। उन्होंने आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा लगाए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला पीएफई को लेकर कथित टिप्पणी से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इंचौली जितेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक, गांव नंगला शेखू में मंगलवार रात पीएफआई पर टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ता हैविन खान और उसके परिवार ने कुलदीप सैनी व उनके भतीजे पवन सैनी पर हमला किया था।

चाचा-भतीजे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को पुलिस ने नामजद हैविन व शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हैविन खान, शौकत अली, साजिद, जैफिक, वसीम व तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती कुलदीप और पवन से सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने पूछताछ की। 

परिजनों ने बताया कि दोनों की हालत अभी ठीक नहीं हैं। वहीं, आरोपी पक्ष ने एसएसपी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की एक लड़की के साथ दूसरे पक्ष के युवक ने छेड़छाड़ की थी। इसको लेकर विवाद हुआ है।

छेड़छाड़ के मामले में एक युवक इंचौली थाने से जेल भी गया था। आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष परिवार पर उक्त मामले में समझौते का दबाव बना रहा था। फैसला न करने पर विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्ष की जांच करने का आश्वासन दिया है।

विहिप ने किया हंगामा 
विहिप नेता नागेंद्र तोमर और समाजसेवी सचिन सिरोही बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। घायल चाचा-भतीजे का हाल जाना। अस्पताल में भर्ती कुलदीप सैनी का कहना कि वह हिंदू वाहिनी का सक्रिय कार्यकर्ता है। इसी वजह से उस पर हमला हुआ है। उनको लगातार धमकी मिल रही थी। इसकी शिकायत इंचौली थाने में पहले भी की थे।

रंजिश में फंसाया 
जमानत पर छूटे हैविन खान ने कहा कि वह समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता हैं। कुछ लोग मामले को सांप्रदायिक तूल देकर गांव का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पीएफआई से उसका कोई लेनादेना नहीं है। कुलदीप सैनी, जितेंद्र, दीपक, राजेश, अरविंद समेत 40-50 लोगों ने चाकू, लाठी-डंडे से घर पर हमला बोल दिया था। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

घायल कुलदीप और पवन के बयान दर्ज किए गए हैं। पीएफआई पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद होना बताया गया है। पुलिस की जांच में बाइक से चाबी निकालने की बात सामने आई थी। पुलिस दोनों पहलुओं की जांच करने में जुटी है। -केशव कुमार, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed