फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tempo driver's wife, sister-in-law and two daughters missing, report not recorded

Meerut: टेंपो चालक की पत्नी और दो बेटियां लापता, दो दिन तक पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Tue, 13 Sep 2022 11:25 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Sep 2022 11:25 AM IST
सार

मेरठ के लालकुर्ती निवासी टेंपो चालक की पत्नी, साली और दो बेटियां लापता हो गई हैं। अनहोनी की आशंका जताकर टेंपो चालक ने थाने में तहरीर दे दी। वहीं इस मामले में पुलिस और जीआरपी की भी लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन
Meerut: Tempo driver's wife, sister-in-law and two daughters missing, report not recorded
लापता महिला व उसकी बेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में टेंपो चालक की पत्नी, साली और दो बेटियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। अनहोनी की आशंका जताकर टेंपो चालक ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि पत्नी बहन के घर जाने के लिए ट्रेन में बैठी थी जिसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और वह वापस भी नहीं लौटी।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बीआई लाइन के निवासी शिवा नोएडा स्थित चौगानपुर में किराए के मकान में रहते हैं। वह टेंपो चालक हैं। पांच सितंबर को शिवा ने पत्नी सिमरन (28), साली ज्योति (25) और बेटी पीहू (6), परी (5) को अंबाला लेकर गए थे। अंबाला में सिमरन की बड़ी बहन राधा रहती हैं। शिवा के मुताबिक 10 सितंबर को वापस आने के लिए सिमरन बच्चों के साथ अंबाला से इंटरसिटी ट्रेन में बैठी थी। मुजफ्फरनगर तक शिवा की पत्नी से फोन पर बात होती रही। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

विज्ञापन


स्टेशन पर ट्रेन में नहीं मिला परिवार
ट्रेन के मेरठ पहुंचने पर शिवा परिवार को लेने कैंट स्टेशन गए थे, लेकिन उनको ट्रेन में पत्नी और बच्चे नहीं मिले। शिवा ने आसपास के क्षेत्र में उनकी तलाश भी की। दो दिन बीत जाने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला। शिवा ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सोमवार सुबह तहरीर दी। शिवा ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी नौकरी डाइपर बनाने की एक कंपनी में लग गई थी। वहां से नौकरी छोड़ने के बाद पांच सितंबर को मेरठ आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बदइंतजामी: कूड़ा गाड़ियों को CM की हरी झंडी मिली ड्राइवर नहीं, चार माह बाद भी गृह मंत्रालय से नहीं जुड़ा ITMS

न लालकुर्ती में रिपोर्ट हुई और न जीआरपी में, भटकते रहे पीड़ित
इस मामले में न तो लालकुर्ती पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और न ही जीआरपी ने। परिजन थानों में भटकते रहे। पीड़ित शिवा का कहना है कि वह मेरठ का रहने वाला है। इसलिए यहां रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर रही है। पुलिस ने दूसरे जिले का मामला बताते हुए वहां रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
 

यह भी पढ़े: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमी ने पूछताछ में उगला ऐसा सच, अफसर भी हैरान, दर्दनाक है पूरा मामला

पुलिस ने झाड़ा पल्ला

इस बारे में इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया मामला मेरठ का नहीं है। महिला बच्चों के साथ नोएडा से अंबाला गई है और अंबाला से मुजफ्फरनगर लौटते हुए लापता हुई है। ऐसे में मेरठ में गुमशुदगी नहीं लिखी जा सकती है। पति को सलाह दी है कि महिला और बच्चे जहां से लापता हुए हैं, वहां जाकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दर्ज कराएं। फिलहाल तहरीर ले ली है। मेरठ से जो मदद संभव होगी, वह की जाएगी। दूसरी ओर जीआरपी ने भी इसे मेरठ से बाहर के क्षेत्र का मामला बताया है।


सीओ कैंट रूपाली राय चौधरी का कहना है
सीओ कैंट रूपाली राय चौधरी का कहना कि मामला दो जिलों से जुड़ा है। महिला और बच्चों की तलाश के लिए जीआरपी से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed