फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut:teenager died while he was plucking berries from the tree, fell into the drain after being hit by the high tension line

हादसा: पेड़ से जामुन तोड़ रहा था किशोर, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नाले में गिरा, दर्दनाक मौत

Mon, 20 Jun 2022 12:35 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Jun 2022 12:35 PM IST
सार

मेरठ में रविवार शाम लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के पिल्लोखड़ी पुल के नजदीक नाले के पास खड़े पेड़ से जामुन तोड़ रहे 13 वर्षीय किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut:teenager died while he was plucking berries from the tree, fell into the drain after being hit by the high tension line
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक 13 वर्षीय किशोर की  मौत हो गई। बताया गया कि क्षेत्र के पिल्लोखड़ी पुल के पास नाले के पास पेड़ से जामुन तोड़ रहा किशोर जैद 11 हजार लाइन की चपेट में आने से नाले में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व राहगीरों ने शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agnipath Protest: भारत बंद के आह्वान पर आज मेरठ में रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट, तीन पैसेंजर ट्रेन रद्द
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तारा पुरी निवासी जैद (13) रविवार शाम को अपने दो दोस्त आहद और मुशाहिद के साथ पिल्लोखड़ी रोड नाले के पास पेड़ से जामुन तोड़ रहा था। इसी दौरान 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। इसके बाद वह नाले में गिर गया। साथ में मौजूद दोस्त घटना से दहशत में आकर घर चले गए। माता पिता के तलाश करने और दोस्तों से सख्ती से पूछने पर घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed