{"_id":"61cd5af2fed5a138ad209215","slug":"meerut-teacher-sexualy-hrassed-by-many-in-shastrinagar-and-now-being-blackmailing-threatened-with-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : शास्त्रीनगर में शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म और अब ब्लैकमेलिंग, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : शास्त्रीनगर में शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म और अब ब्लैकमेलिंग, दी जान से मारने की धमकी
Thu, 30 Dec 2021 12:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:38 PM IST
सार
मेरठ में एक शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बना लिया गया। एक साल बाद आरोपी उसे अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शास्त्रीनगर में ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका से दो साल पहले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया और वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोप है कि 1.75 लाख रुपये ठगने के बाद पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपियों से परेशान होकर पीड़िता ने नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
युवती के मुताबिक ढाई साल पहले उसकी मुलाकात हिमांशु सलोना उर्फ हनी निवासी नंद विहार रोहटा रोड से हुई थी। हिमांशु शास्त्रीनगर में एक कंपनी में जॉब करता है। बाद में दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। युवती को शादी का झांसा दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लापरवाही का सफर: तीसरी लहर का नहीं जरा भी डर, मेरठ में तीन साल के बच्चे समेत अब तक 31 हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि 14 अक्तूबर 2019 को हिमांशु दोस्त सोनू उर्फ अली के साथ पहुंचा। आरोप है कि इन्होंने पार्टी के बहाने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। इसके बाद बेसुध हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगे। आरोप है कि 19 मार्च 2020 को भी दोनों आरोपी युवती के घर पहुंचे और धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उससे बार-बार रकम ऐंठते रहे। वह दो साल से यह सब सहती रही।
पीड़िता का कहना है कि अब 24 दिसंबर दोनों आरोपियों ने युवती के भाई को रास्ते में पकड़ लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील वीडियो के बारे में बताया।
पीड़िता बुधवार को युवती परिवार के साथ नौचंदी थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने हिमांशु और सोनू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
नौचंदी थाने में 161 के बयान में पीड़िता ने बताया कि हिमांशु ने शादी का झांसा देकर धोखा दिया। अब तक वह खुद सहती रही, लेकिन अब उसने परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया।