फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Teacher sexualy hrassed by many in Shastrinagar and now being blackmailing, threatened with death

मेरठ : शास्त्रीनगर में शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म और अब ब्लैकमेलिंग, दी जान से मारने की धमकी

Thu, 30 Dec 2021 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Dec 2021 12:38 PM IST
सार

मेरठ में एक शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बना लिया गया। एक साल बाद आरोपी उसे अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Meerut Teacher sexualy hrassed by many in Shastrinagar and now being blackmailing, threatened with death

विस्तार

शास्त्रीनगर में ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका से दो साल पहले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया और वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोप है कि 1.75  लाख रुपये ठगने के बाद पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपियों से परेशान होकर पीड़िता ने नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


युवती के मुताबिक ढाई साल पहले उसकी मुलाकात हिमांशु सलोना उर्फ हनी निवासी नंद विहार रोहटा रोड से हुई थी। हिमांशु शास्त्रीनगर में एक कंपनी में जॉब करता है। बाद में दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। युवती को शादी का झांसा दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लापरवाही का सफर: तीसरी लहर का नहीं जरा भी डर, मेरठ में तीन साल के बच्चे समेत अब तक 31 हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि 14 अक्तूबर 2019 को हिमांशु दोस्त सोनू उर्फ अली के साथ पहुंचा। आरोप है कि इन्होंने पार्टी के बहाने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। इसके बाद बेसुध हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगे। आरोप है कि 19 मार्च 2020 को भी दोनों आरोपी युवती के घर पहुंचे और धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उससे बार-बार रकम ऐंठते रहे। वह दो साल से यह सब सहती रही। 

पीड़िता का कहना है कि अब 24 दिसंबर दोनों आरोपियों ने युवती के भाई को रास्ते में पकड़ लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील वीडियो के बारे में बताया। 


पीड़िता बुधवार को युवती परिवार के साथ नौचंदी थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने हिमांशु और सोनू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
 
नौचंदी थाने में 161 के बयान में पीड़िता ने बताया कि हिमांशु ने शादी का झांसा देकर धोखा दिया। अब तक वह खुद सहती रही, लेकिन अब उसने परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed