फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Surajkund Park will be developed as picnic Spot, sewer line of the city will be cleaned by robots

Meerut: पिकनिक स्पॉट बनेगा सूरजकुंड पार्क, चलेगी नाव और टॉय ट्रेन, रोबोट साफ करेंगे शहर की सीवर लाइन

Sun, 18 Sep 2022 05:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Sep 2022 05:27 PM IST
सार

मेरठ के सूरजकुंड पार्क को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां टॉय ट्रेन और नाव चलाई जाएगी। हालांकि सुविधाओं के एवज में यहां आने वाले लोगों को टिकट लेना होगा। नगर निगम ने पीपीपी मॉडल पर पार्क को विकसित करने के प्रस्ताव मांगे हैं।

विज्ञापन
Meerut Surajkund Park will be developed as picnic Spot, sewer line of the city will be cleaned by robots
ट्रेन ट्रैक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सूरजकुंड पार्क को जल्द ही पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी है। यहां नाव से सैर करने का अवसर मिलेगा। बच्चे टॉय ट्रेन का आनंद ले सकेंगे। पार्क के अंदर ही कैंटीन में खाने पीने का सामान मिलेगा। सुविधाओं के एवज में शुल्क वसूला जाएगा। 

विज्ञापन


सूरजकुंड पार्क की सुंदरता में चार चांद लगें और एतिहासिकता भी बनी रहे। इसके लिए नगर निगम ने पार्क को पीपीपी मॉडल पर देने का निर्णय लिया है। जो भी कंपनी पार्क को पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए आगे आएगी, उसको टिकट व अन्य मदों से होने वाली आय का कुछ हिस्सा नगर निगम में भी जमा करना होगा। नगर निगम ने ऐसी कुछ शर्तों के साथ टेंडर निकाला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: जलभराव से मुक्त होगा मोहकमपुर, 15.24 करोड़ से बनेंगी सड़कें और नाला, भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं लगेगा टिकट 
पार्क में मॉर्निंग वॉक करने वालों पर कोई टिकट नहीं लगेगा। नाव, ट्रेन की यात्रा पर टिकट लेना होगा। वह भी नगर निगम प्रशासन की सहमति के अनुसार। पार्क में प्लास्टिक की बोतल, पॉलीथिन और खाने पीने का सामान बाहर से नहीं जाएगा। स्वच्छता को लेकर यह कदम उठाया जाएगा। पार्क में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंध लगेगा। 

पार्क में ये होंगी विशेष सुविधा 
- पार्क में लोगों के घूमने के लिए वॉकिंग ट्रैक। 
- औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
- वोटिंग क्लब और बच्चों के लिए टॉय ट्रेन। 
- खाने पीने की चीजें उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन।
 
सूरजकुंड पार्क को विकसित करने की तैयारी है। पीपीपी मॉडल पर पिकनिक स्पॉट बनाने की पहल की जा रही है। जनता के सहयोग से शहर के बीच नई सुविधा दी जाएगी। कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। -प्रमोद कुमार, अपर नगरायुक्त नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed