{"_id":"623ede7a0358533e45113893","slug":"meerut-supply-of-ganga-water-from-bhola-s-jhal-will-be-closed-for-two-days-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कल से दो दिन बंद रहेगी भोला की झाल से गंगाजल की आपूर्ति, ट्यूबवेल से मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कल से दो दिन बंद रहेगी भोला की झाल से गंगाजल की आपूर्ति, ट्यूबवेल से मिलेगा पानी
Sat, 26 Mar 2022 03:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 26 Mar 2022 03:05 PM IST
सार
मेरठ में सर्किट हाउस के पास गंगाजल की मुख्य पाइप लाइन चार दिन से लीकेज है। रविवार से मुख्य पाइप लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू होगा। इस कारण से रविवार शाम और सोमवार सुबह ट्यूबवेल से ही शहर को जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
भोला झाल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठवासियों को कल से अगले दो दिन तक शुद्ध गंगाजल की आपूर्ति नहीं मिलेगी। दरअसल, मेरठ, सर्किट हाउस के पास पिछले चार दिन से लीकेज गंगाजल की मुख्य पाइप लाइन को ठीक करने के लिए रविवार और सोमवार को भोले की झाल से शहर की गंगा जल आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान नगर निगम जलकल विभाग, अपनी ट्यूबेल से शहर को जलापूर्ति करने का काम करेगा। इस कारण दो दिन तक शहर के कुछ क्षेत्रों में पर्याप्त पानी मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि सर्किट हाउस के पास गंगाजल की मुख्य पाइप लाइन लीकेज है। दो दिन से लीकेज ठीक करने के लिए जल निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। लेकिन पाइप लाइन पर सीमेंट आदि निर्माण सामग्री से काम करने के लिए पाइपलाइन की जलापूर्ति बंद किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: शामली में कांवेंट स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदी नौंवी कक्षा की छात्रा, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
इसको लेकर जल निगम ने रविवार और सोमवार को भोले की झाल पर लगे गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान शहर में जगह-जगह लगी नगर निगम की ट्यूबेल से शहर की जनता को जलापूर्ति की जाएगी।
इस संबंध में नगर निगम जलकल विभाग के जेई पंकज कुमार का कहना है कि रविवार को सुबह के समय महानगर की जनता को गंगा जल की आपूर्ति मिलेगी लेकिन श्याम के समय और सोमवार की सुबह गंगाजल की जगह ट्यूबवेल से जलापूर्ति की जाएगी।