फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sunil and Ayan, injured in blast at Lisadi Gate, die in hospital

Meerut: लिसाड़ी गेट में विस्फोट में घायल हुए सुनील और आयान की अस्पताल में मौत

Tue, 05 Jul 2022 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Jul 2022 01:05 PM IST
सार

लिसाड़ीगेट में मकान में हुए विस्फोट में घायल सुनील शर्मा व आयान की रविवार को इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि सुनील शर्मा भी इंतजार के घर पर आतिशबाजी का सामान बनाने का काम करता था।

विज्ञापन
Meerut: Sunil and Ayan, injured in blast at Lisadi Gate, die in hospital
मेरठ में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में हुए विस्फोट में घायल सुनील शर्मा व आयान की सातवें दिन रविवार को इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि सुनील भी इंतजार, मुस्तकीम और यूनुस के साथ आतिशबाजी का सामान बनाता था। पुलिस का कहना कि घायल शुऐब की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


समर गार्डन निवासी इंतजार के मकान में 27 जून को विस्फोट हुआ था। उसमें तीन मकान जमींदोज हो गए थे। विस्फोट में इंतजार की विवाहिता बेटी शमीमा की मौके पर मौत हो गई थी। लिंटर के नीचे दबकर इंतजार के घर पर आए सुनील शर्मा 32 पुत्र जयचंद शर्मा निवासी बुडेढ़ा बागपत, शोएब समेत आठ लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


रविवार को सुनील शर्मा व आयान  की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि सुनील शर्मा भी इंतजार के घर पर आतिशबाजी का सामान बनाने का काम करता था। पुलिस ने 28 जून को इंतजार के रिश्तेदार यूनुस के धर्मकांटे पर छापा मारकर 18 कुंटल विस्फोट सामग्री बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में इंतजार, मुस्तकीम और यूनुस को जेल में बंद है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि जेल गए आरोपियों ने सुनील शर्मा को अपना पार्टनर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed