फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut student learned from YouTube how to ask for extortion after family denied to give money, arrested

मेरठ: घरवाले नहीं देते थे रुपये, तो दसवीं के छात्र ने यूट्यूब से सीखा-कैसे मांगे रंगदारी, पहुंचा हवालात

Tue, 23 Nov 2021 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Nov 2021 12:09 PM IST
सार

मेरठ में दसवीं के छात्र ने तीन व्यापारियां से बीस लाख की रंगदारी मांगी तो व्यापारियों में दहशत फैल गई। शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी छात्र को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में छात्र ने बताया कि घरवालों के रुपये नहीं देने के कारण उसने यूट्यूब से रंगदारी मांगना सीखा और फिर व्यापारियों से कॉल कर रंगदारी मांगी। 

विज्ञापन
Meerut student learned from YouTube how to ask for extortion after family denied to give money, arrested
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक माह में तीन सराफा कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दसवीं के छात्र और उसके एक साथी को हिरासत में लिया है। यह छात्र नाबालिग है। उसने खुलासा किया कि यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद उसने ऐसा करने का प्लान बनाया था। दरअसल, तीन व्यापारियों से रंगदारी मांगने की घटना के बाद अन्य व्यापारियों में भी दहशत फैल गई थी। वहीं पुलिस के भी रंगदारी मांगने वाले को ढूंढने में पसीने छूट गए। आखिरकार पुलिस ने आरोपी दसवीं के छात्र को धर दबोचा। 

विज्ञापन


व्यापारियों को ऐसे बनाता था शिकार
पुलिस पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि वह बाजारों में लगे होर्डिंग और बोर्ड से व्यापारियों के नंबर जुटाता था। इसके बाद इंटरनेट कॉल कर व्यापारियों को धमकी देता था। छात्र ने बताया कि एक व्यापारी से 10 लाख तो अन्य दो से पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी गई थी। यह छात्र इस कारनामे से पुलिस को अब तक दौड़ाता रहा।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: 
Exclusive: मेरठ में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, एनसीआरटीसी पर ठोका 25 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु नानक बाजार के राणा ज्वेलर्स, मंगलम ज्वेलर्स और सरधना रोड स्थित अक्षय ज्वेलर्स के व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने पांच दिन पहले दो व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच की। छानबीन में दसवीं के एक छात्र का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो यह सब खुलासा हुआ। छात्र नरेशपुरम का रहने वाला है। उसका एक साथी भी हिरासत में लिया गया है।

परिवार के लोग पैसे नहीं देते थे, इसलिए किया यह काम
छात्र ने बताया कि परिवार के लोग उसे पैसे नहीं देते थे। पैसे जुटाने के तरीकों के लिए वह यूट्यूब देखता था। इसके बाद ही उसने सराफा कारोबारियों से रंगदारी मांगने का प्लान बनाया। थाना पुलिस का कहना है कि छात्र के साथी की कोई भूमिका अब तक सामने नहीं आई है। अभी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed