{"_id":"630896c1c5bbab796f2d158d","slug":"meerut-stolen-vehicles-are-being-cut-in-countryside-after-sotiganj-closed-many-police-officers-include","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सोतीगंज के कबाड़ियों ने चोरी के वाहन काटने का ढूंढा नया ठिकाना, पुलिस अनजान, कई थानेदारों को लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सोतीगंज के कबाड़ियों ने चोरी के वाहन काटने का ढूंढा नया ठिकाना, पुलिस अनजान, कई थानेदारों को लगी फटकार
Sun, 28 Aug 2022 11:44 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:44 AM IST
सार
मेरठ में एशिया का सबसे बड़ा वाहन कमेला सोतीगंज बंद होने के बाद कई कबाड़ियों ने चोरी के वाहन काटने के लिए ठिकाने बदल लिए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया है कि सोतीगंज के कबाड़ियों के इशारे पर चोरी के वाहन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सोतीगंज बाजार बंद होने के बाद कबाड़ियों ने अब ठिकाने बदल लिए हैं। पुलिस को इनपुट मिला है कि मेरठ देहात में 12 कबाड़ी चोरी के वाहन काट रहे हैं। एसएसपी ने खरखौदा, किठौर, परीक्षितगढ़ समेत कई थानेदारों को फटकर लगाई साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर वाहन मिली तो थानेदारों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
सोतीगंज बाजार में कबाड़ियों ने गोदामों और दुकानों से वाहनों का पुराना सामान हटाकर अवैध कारोबार शुरू कर दिया। सीओ कैंट सदर रूपाली राय ने बताया कि सोतीगंज का रोजाना सर्वे किया जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कई कबाड़ियों ने चोरी के वाहन काटने के लिए ठिकाने बदल लिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े: ममता शर्मसार: सौतेली मां ने डेढ़ साल के बच्चे को नेशनल हाईवे पर गाड़ी के आगे फेंका, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
12 कबाड़ी परीक्षितगढ़, किठौर और खरखौदा समेत अन्य क्षेत्रों में वाहनों का कटान कर रहे हैं। उनकी निशानदेही ऐसे कुछ वाहन बरामद किए गए हैं।आरोपियों ने बताया कि सोतीगंज के कबाड़ी के इशारे पर चोरी के वाहन काटे जा रहे हैं।
पुलिस को मिला इनपुट
पुलिस ने उक्त कबाड़ियों की जानकारी जुटाई। जिसमें सोतीगंज के 12 कबाड़ियों के नाम सामने आए है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। कई थानेदारों को चेतावनी दी कि चोरी की गाड़ी कटने की शिकायत आने पर कार्रवाई करेंगे।