फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut STF team has arrested to three accused with fake Aadhaar cards during Gram Panchayat Officer exam

UP: मेरठ एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, दबोचे गए तीन सॉल्वर, फर्जी आधार कार्ड से दे रहे थे अधिकारी की परीक्षा

Tue, 27 Jun 2023 07:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Jun 2023 07:02 PM IST
सार

UP News : मेरठ एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मुरादनगर से दो सॉल्वरों को दबोचा है। वहीं, मेरठ में भी एक सॉल्वर पकड़ा गया है, जिसे पुलिस ने दबोचा है।

विज्ञापन
Meerut STF team has arrested to three accused with fake Aadhaar cards during Gram Panchayat Officer exam
कल पकड़ा गया था ये आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ एसटीएफ को आज फिर बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने बुधवार को मुरादनगर से दो सॉल्वरों को दबोचा है। बताया गया कि दोनों आरोपी फर्जी के जरिए ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान टीम ने उन्हें दबोच लिया। वहीं, मेरठ में भी एक सॉल्वर पकड़ा गया है। यहां स्थानीय पुलिस ने सॉल्वर को पकड़ा है।

विज्ञापन


ये पकड़े गए
1. देवेंद्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह, निवासी ग्राम मकसूदपुर, थाना धामपुर जनपद बिजनौर।
2. सतेंद्र पुत्र गजेंद्र प्रसाद, निवासी दोदा चक सिलाव थाना नालन्दा बिहार।  
3. गौरव कुमार पुत्र नरेश कुमार यादव निवासी चांदपुर, बिजनौर।

ये हुआ बरामद
1. सात अदद एडमिट कार्ड 
2. दो फर्जी आधार कार्ड
3. दो मोबाईल फोन 
4. वेगनार कार 
5. 1020 रुपये नगद

विज्ञापन
विज्ञापन

कल भी पकड़ा गया था सॉल्वर

मेरठ में सोमवार को भी ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ा गया था। जिले के त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका इंटर कॉलेज में दूसरे के स्थान पर ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा दे रहे फर्जी अभ्यर्थी को चेकिंग के दौरान दबोचा गया था। जिसकी पहचान पटना की दीवा कॉलोनी निवासी अनुपम के रूप में हुई थी। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया था कि अभ्यर्थी और आरोपी के बीच रुपयों का लेनदेन हुआ था, तब वह परीक्षा देने के लिए तैयार हुआ।

यह भी पढ़ें: Weather News: मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दी राहत, सुहावना हुआ मौसम, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

विज्ञापन

सोमवार को शाम की पाली में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा दे रहे अनुपम पर शक हुआ। उसके आधार कार्ड से लेकर प्रवेश पत्र का मिलान किया गया। जो फर्जी मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि वह रामपुर जिले के लालपुर निवासी भूपेंद्र सिंह यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। 

यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: मिर्च हुई और तीखी, खीरा व लाल टमाटर भी पहुंच से बाहर, थोक से लेकर फुटकर तक बढ़े सब्जियों के दाम

इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने फर्जी अभ्यर्थी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। जांच में सामने आया था कि पकड़ा गया अनुपम पढ़ाई मे होशियार है, जो फिलहाल एमएससी मैथ की पढ़ाई कर रहा है। वह पहले से ही भूपेंद्र को जानता था। भूपेंद्र ने उससे सांठगांठ कर ली और रुपयों का लालच दिया। इसके बाद वह परीक्षा देने के लिए तैयार हो गया। तब जाकर अनुपम के लिए प्रवेश पत्र और फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed