फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut SSP ordered to not to open Sotiganj market till further orders, vehicles are cut on demand here

मेरठ : एसएसपी का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक नहीं खुलेगा सोतीगंज का बाजार, यहां ऑन डिमांड कटती हैं गाड़िया

Sun, 12 Dec 2021 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Dec 2021 01:22 PM IST
सार

मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अगले आदेश तक सोतीगंज के बाजार को बंद करने का फैसला लिया है। चेतावनी दी कि यदि दुकानें खोली गईं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Meerut SSP ordered to not to open Sotiganj market till further orders, vehicles are cut on demand here
मेरठ के सोतीगंज में कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अगले आदेश तक सोतीगंज के बाजार को बंद करने का फैसला लिया है। सोतीगंज व्यापार मंडल के 11 पदाधिकारियों और 20-25 व्यापारियों को शनिवार शाम सदर थाने बुलाया गया। इन लोगों को निर्देश दिए गए कि अगले आदेश तक सोतीगंज की दुकानों को अगले आदेश तक बंद रखें। हवाला दिया गया कि इन दुकानों पर चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स बिकते हैं। थाने में वेरिफिकेशन के बाद ही दुकानें खोली जा सकेंगी।  

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि दुकानें खोली गईं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि व्यापारियों ने इसका विरोध जताया और रोजगार का हवाला देते हुए सोतीगंज की दुकाने खोलने की परमिशन मांगी। हालांकि मौजूद अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि इस संबंध में बात करनी है तो उच्च अधिकारियों से करें। निर्देश दिए गए हैं कि रविवार से सोतीगंज की कोई दुकान न खोली जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बागपत पहुंचकर वर-वधु को दिया आशीर्वाद, कई केंद्रीय मंत्री व राज्यमंत्री भी पहुंचे, रातों-रात चमका गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि वाहन चोरी के विभिन्न मामले सोतीगंज में आए हैं। यहां चोरी के वाहन भी ऑन डिमांड काटकर पार्ट्स में बेचे जाते हैं। कई लोगों के नाम सामने आए हैं जबकि कई पुलिस के रडार पर हैं। अब तक शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला समेत कई पर अब तक कार्रवाई की जा चुकी है।

 

पिछले तीन माह से सोतीगंज में पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। अब अधिकारियों ने सोतीगंज के बाजार को अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी दुकान मालिकों का पुलिस ने नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दुकान के सामान के संबंध में पुलिस थाने में रिकॉर्ड जमा कराना होगा, कबाड़ी वेरिफिकेशन के बाद ही दुकानें खोल पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed