मेरठ : एसएसपी का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक नहीं खुलेगा सोतीगंज का बाजार, यहां ऑन डिमांड कटती हैं गाड़िया
मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अगले आदेश तक सोतीगंज के बाजार को बंद करने का फैसला लिया है। चेतावनी दी कि यदि दुकानें खोली गईं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अगले आदेश तक सोतीगंज के बाजार को बंद करने का फैसला लिया है। सोतीगंज व्यापार मंडल के 11 पदाधिकारियों और 20-25 व्यापारियों को शनिवार शाम सदर थाने बुलाया गया। इन लोगों को निर्देश दिए गए कि अगले आदेश तक सोतीगंज की दुकानों को अगले आदेश तक बंद रखें। हवाला दिया गया कि इन दुकानों पर चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स बिकते हैं। थाने में वेरिफिकेशन के बाद ही दुकानें खोली जा सकेंगी।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि दुकानें खोली गईं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि व्यापारियों ने इसका विरोध जताया और रोजगार का हवाला देते हुए सोतीगंज की दुकाने खोलने की परमिशन मांगी। हालांकि मौजूद अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि इस संबंध में बात करनी है तो उच्च अधिकारियों से करें। निर्देश दिए गए हैं कि रविवार से सोतीगंज की कोई दुकान न खोली जाए।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बागपत पहुंचकर वर-वधु को दिया आशीर्वाद, कई केंद्रीय मंत्री व राज्यमंत्री भी पहुंचे, रातों-रात चमका गांव
एसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि वाहन चोरी के विभिन्न मामले सोतीगंज में आए हैं। यहां चोरी के वाहन भी ऑन डिमांड काटकर पार्ट्स में बेचे जाते हैं। कई लोगों के नाम सामने आए हैं जबकि कई पुलिस के रडार पर हैं। अब तक शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला समेत कई पर अब तक कार्रवाई की जा चुकी है।
पिछले तीन माह से सोतीगंज में पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। अब अधिकारियों ने सोतीगंज के बाजार को अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी दुकान मालिकों का पुलिस ने नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दुकान के सामान के संबंध में पुलिस थाने में रिकॉर्ड जमा कराना होगा, कबाड़ी वेरिफिकेशन के बाद ही दुकानें खोल पाएंगे।