फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut SSP exposes murder, arrested two brothers

गर्लफ्रेंड के लिए ममेरे भाई को उतारा मौत के घाट, दो सगे भाइयों ने रची थी ये खतरनाक साजिश

Thu, 05 Jul 2018 11:47 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 05 Jul 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
Meerut SSP exposes murder, arrested two brothers
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गर्लफ्रेंड के लिए दो सगे भाइयों ने अपने ममेरे भाई को मौत के घाट उतारा था। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया था। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर स्कूल का बैग और जूते बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात करना कबूल किया है। 

विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर दोनों आरोपी फैसल और जीशान निवासी अहमदनगर लिसाड़ी गेट को मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी ने बताया है कि 29 जून 2018 को लिसाड़ी गेट के गोलाकुआं पर शहजान (15) पुत्र आबिद की नृशंस हत्या हुई थी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया था, ताकि इस मामले को आत्महत्या समझा जाएगा। इसको आत्महत्या दर्शाने के लिए आरोपियों ने काफी हल्ला भी काटा था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि नहीं हुई। सीओ कोतवाली और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने इसकी जांच की तो मामला हत्या का सामने आया। पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले अगवा किया था 
एसएसपी ने बताया कि शहजान दसवीं कक्षा का छात्र था। शहजान को दोनों आरोपी भाई फैसल और जीशान ने पहले अगवा किया और फिर उसको मौत के घाट उतारा। आरोपियों ने उसके स्कूल के बैग और जूते को छुपा दिया था। ताकि कोई सुबूत ही न मिले। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों सामान बरामद किए। पुलिस ने पीड़ित परिवार से बैग और जूते की पहचान कराई।

पढ़ें : बेटी ने प्रेमी से कराई पिता की हत्या, रची थी ये खतरनाक साजिश

मेसेंजर पर दी थी धमकी

Meerut SSP exposes murder, arrested two brothers
यूपी पुलिस

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक शहजान की अपने रिश्तेदार की एक बेटी से प्रेम प्रसंग थे। इस लड़की से आरोपी फैसल के भी प्रेम संबंध हो गए। फैसल ने शहजान को समझाया कि उस लड़की से बात मत करना। लेकिन शहजान और लड़की आपस में लगातार बात कर रहे थे। जिसके बाद फैसल ने मेसेंजर पर शहजान को धमकी दी कि अगर वह नहीं हटा तो उसकी हत्या कर दूंगा। 

शातिर अंदाज में की वारदात
एसएसपी के अनुसार दोनों भाईयों ने शातिर अंदाज में शहजान को मौत के घाट उतारा। हत्या के बाद पीड़ित परिवार के साथ हमदर्दी में घूमते रहे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस ने शहजान की गर्लफ्रेंड के फोन की कॉल डिटेल निकाली तो फैजल का नंबर निकला। एसपी सिटी ने बताया कि लिसाड़ीगेट पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed