{"_id":"61df33471767912dbd3cb050","slug":"meerut-sotiganj-news-forensic-team-will-investigate-and-uncover-the-secret-of-the-kabadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज के खुलेंगे बड़े राज: फॉरेंसिक टीम खंगालेगी कबाड़ियों के कनेक्शन, कार्रवाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज के खुलेंगे बड़े राज: फॉरेंसिक टीम खंगालेगी कबाड़ियों के कनेक्शन, कार्रवाई तेज
Thu, 13 Jan 2022 01:30 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:30 AM IST
सार
मेरठ में अब फॉरेंसिक टीम सोतीगंज के कबाड़ियों के राज खोलेगी। टीम ने अभी तक 10 बाइकों के इंजनों के नंबर तलाश लिए हैं। फॉरेंसिक टीम तेजी से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सोतीगंज से बरामद हुए वाहनों के इंजनों और अन्य पुजों का राज फॉरेंसिक टीम खोलेगी। इसके लिए गाजियाबाद स्थित प्रयोगशाला से दो सदस्यीय टीम पहुंची है। टीम ने सदर थाने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल 34 बाइकों में से 10 के इंजनों के नंबर तलाशने में टीम कामयाब हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत कबाड़ियों के गोदाम खंगाल कर काफी संख्या में चार पहिया, दोपहिया सहित अन्य वाहनों के इंजन बरामद किए गए। इनमें काफी इंजन ऐसे मिले, जिनके नंबर घिस दिए गए थे। यह इंजन किसके थे और कहां से यहां पहुंचे, इसका पता पुलिस को लगाना है। इसका जिम्मा जनपद गाजियाबाद की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को सौपा गया है। बुधवार को प्रयोगशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक शफीक अहमद ने करीब 10 बाइक इंजन के इंजन नंबर ढूंढ निकाले। अभी 24 चारपहिया गाड़ियों के इंजन भी टीम के पास हैं। इनका ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
आरटीओ से संपर्क करेगी पुलिस
जिन इंजनों के नंबरों का पता चला है, उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आरटीओ से संपर्क करेगी। इससे वाहन के असली मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही इंजन के चेसिस नंबर निकालकर आरटीओ को भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
एफएसएल टीम को 34 इंजन दिए गए थे, जिनमें से 10 बाइक के इंजन नंबर पता करने में सफलता मिली है। जल्द सभी का विवरण जुटाकर उनका इतिहास खंगाला जाएगा। - सूरज राय, एएसपी कैंट