Meerut: गंगानगर के होटल में फौजी की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा, CCTV फुटेज की डिलीट
मेरठ के गंगानगर में एक फाैजी की पत्नी से होटल में अभद्रता व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने होटल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित अतिथि होटल में काम करने वाले दो लड़के फौजी की पत्नी को कॉल कर परेशान कर रहे थे। जब उसने थाने में तहरीर दी तो उसे धमकाने लगे। विरोध करने पर महिला के भाई को जमकर पीटा गया।
थाना क्षेत्र में फौजी का परिवार रहता है। फौजी की पत्नी को गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित अथिति होटल में बने फिरंगी पिज्जा कैफे पर गोलू उर्फ पारस और सरस निवासी गांव बीटा, थाना इंचौली रहते हैं।
महिला के अनुसार उसने अपने भाई को अतिथि होटल पर बात करने भेजा। जिस पर गोलू उर्फ पारस, सरल और अन्य तीन लड़कों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। डायल 112 घायल को थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। पीड़ित महिला ने गोलू उर्फ पारस और सरस के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना में आरोपियों की धरपकड़ में लगी है।
आरोपियों पर है कई मुकदमे दर्ज
जानकारी के अनुसार कॉलोनी के लोगों ने पहले होटल में गलत काम करने की शिकायत पहले भी की है लेकिन कुछ कारवाई नही हुई। जिसके चलते आरोपी आए दिन दबंगई दिखाते हैं।
सीसीटीवी फुटेज कर दी डिलीट
पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उनका भाई होटल पहुंचा तो पांचों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की जिसके चलते उसे कई जगह चोट आई। जब पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने सीसीटीवी की फुटेज डिलीट कर दी।