फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Smriti Irani says Rahul is contesting elections in support of terrorist organizations in Wayanad

Meerut: स्मृति ईरानी का BSP-कांग्रेस पर निशाना, कहा- वायनाड में आतंकी संगठनों के समर्थन से चुनाव लड़ रहे राहुल

Sun, 07 Apr 2024 06:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Apr 2024 06:56 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में महिला सम्मेलन के जरिये मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। उन्हाेंने इस दौरान राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया। साथ ही बसपा पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Meerut: Smriti Irani says Rahul is contesting elections in support of terrorist organizations in Wayanad
कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट के मतदाताओं को साधने के लिए महिला सम्मेलन का आयोजन किया। यहां उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वायनाड में आतंकी संगठनों के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


एसजीपीआई नाम का आतंकी संगठन का सहारा कांग्रेस ले रही है। डीएमके का भी कांग्रेस समर्थन ले रही है, जिन्होंने बाबा साहब का संविधान जलाया। बंगाल में कांग्रेस उसका समर्थन लेती है रामनवमी के जुलूस को बंद कराकर, राम का नाम लेने वालों को बेरहमी से पीटते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: टिकट न मिलने से क्षत्रिय समाज में आक्रोश, ठाकुर पूरण सिंह बोले-भाजपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में लोकसभा वालंटियर एवं महिला सम्मेलन में स्मृति ईरानी ने सपा बसपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना त्रासदी के समय सपा व बसपा के लोग छुपे बैठे थे जबकि भाजपा का कार्यकर्ता सड़कों पर था और जरूरतमंदों को मास्क सैनिटाइजर और भोजन वितरित कर रहा था।

मोदी ने सभी के लिए निशुल्क राशन की व्यवस्था की। मोदी न होते तो देश में न वैक्सीन बनती और न विदेश तक इसे भेजा जाता। कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कहते हैं  कि अनुच्छेद 370 हटाने से भारतीयों को क्या मिला उन्होंने कहा की अनुच्छेद हटाने से कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही संविधान हुआ और मान सम्मान मिला।

स्मृति ईरानी ने कहा कि अरुण भाग्यशाली है जो उन्हें यहां मेरठ में मजबूती मिली बोली कि मैं जहां से हूं वहां पिछले 50 वर्ष से कांग्रेस सत्ता में थी 60 सीडी बूथों पर तो बस्ते तक नहीं लगते थे। हम हारे लेकिन भाग्य नहीं। यही वजह है कि अब कांग्रेस और सपा उम्मीदवार की घोषणा करने तक से हिचकिचा रहे हैं।

कांग्रेस करती है आतंकवादियों का समर्थन : शुक्ला
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सीट जीतने जा रही है। कांग्रेस गाजा पट्टी, हमास के समर्थन में मोर्चा निकाल सकते हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को लेकर कोई बात नहीं की जाती, जिससे साफ है कि कांग्रेस आतंकवादियों के समर्थन में खड़ी है। 

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सूरजकुंड स्थित मनोहर नाथ मंदिर के सामने स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया है। ऐसे में हर बूथ पर 370 वोट उन्हें श्रद्धांजलि के रूप डाले जाएंगे। 

पार्टी के मेरठ-हापुड़ लोकसभा के प्रत्याशी अरुण गोविल के विरोध और बाहरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इटली वालों को स्वीकार कर लिया जाता है, जो मेरठ में पैदा हुए, पर्दे पर चमके, उन्हें कैसे बाहरी ठहराया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed