{"_id":"62e2287ccee0bb5dc9530834","slug":"meerut-six-caught-for-gambling-in-lisadigate-role-of-two-policemen-suspicious-ssp-asks-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: लिसाड़ीगेट में सट्टा माफिया के मकान पर दबिश, छह पकड़े, दो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध, बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लिसाड़ीगेट में सट्टा माफिया के मकान पर दबिश, छह पकड़े, दो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध, बैठी जांच
Thu, 28 Jul 2022 11:41 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:41 AM IST
सार
मेरठ के लिसाड़ीगेट में पुलिस ने मौके से हजारों रुपए की नकदी व सट्टे की सामग्री बरामद की है। पुलिस ने छह युवकों को पकड़ा है। वहीं सट्टे के कारोबार को लेकर दो पुलिसकर्मियों पर जांच चल रही है, जिसकी रिपोर्ट जल्द ही एसएसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लखीमपुरी सट्टा माफिया नम्मो के मकान पर चल रहे कसीनो पर बुधवार आधी रात को लिसाड़ीगेट पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं समेत आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से हजारों रुपए की नकदी व सट्टे की सामग्री बरामद की है। बता दें कि लिसाड़ीगेट में सट्टे का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं खाकी पर सट्टा माफियाओं से सांठगांठ का भी आरोप है, इसे लेकर एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Amar Ujala Walkathon: हम सबने ठाना है, नेचर को बचाना है, प्रकृति के संरक्षण के लिए एनसीसी कैडेट्स ने की वॉकाथन
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में सट्टे का कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ ही दिन पहले लिसाड़ीगेट में पुलिस ने छोटी नाम की महिला के मकान पर दबिश देकर 35 लोगों को हिरासत में लिया था। इस मामले में थाने के ड्राइवर और हमराह पर 51 हजार रुपये लेकर सट्टा कराने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह से सजवाण ने दोनों पुलिसकर्मियों पर जांच बैठा दी थी। सीओ कोतवाली से जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं बुधवार आधी रात को पुलिस ने लिसाड़ीगेट में सट्टा माफिया निम्मो के मकान पर दबिश दी। जहां से पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को पकड़ा है। बताया गया कि दबिश के दौरान सट्टा माफियाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की। हालांकि पुलिस इन्हें पकड़कर थाने पहुंची जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।