फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Walkathon: NCC cadets did walkathon for the protection of nature in Meerut

Amar Ujala Walkathon: हम सबने ठाना है, नेचर को बचाना है, प्रकृति के संरक्षण के लिए एनसीसी कैडेट्स ने की वॉकाथन

Thu, 28 Jul 2022 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Jul 2022 10:47 AM IST
सार

अमर उजाला वॉकाथन के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में बैनर व बोर्ड लेकर लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया। वॉकाथन 70 यूपी बटालियन एनसीसी कार्यालय से शुरू होकर भगत चौक से होते हुए वापस एनसीसी कार्यालय पर ही संपन्न हुई।

विज्ञापन
Amar Ujala Walkathon: NCC cadets did walkathon for the protection of nature in Meerut
अमर उजाला वॉकाथन को रवाना करते ब्रिगेडियर स्नेहांशु घोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर गुरुवार को मेरठ में अमर उजाला की ओर से एक कदम प्रकृति और सेहत के नाम वॉकाथन का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने  भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर ब्रिगेडियर स्नेहांशु घोष और डीएफओ राजेश कुमार मौजूद रहे। सुबह सात बजे से वॉकाथन कैंट स्थित सर्कुलर रोड 70 यूपी बीएन एनसीसी से रवाना हुई।

विज्ञापन


जाग जाओ जाग जाओ-मेरठ वाले जाग जाओ और हम सबने ये ठाना है, नेचर को बचाना है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर अमर उजाला के वॉकाथन कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने इन नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 70 यूपी बटालियन बीएन एनसीसी मेरठ कैंट कार्यालय से वॉकाथन का आगाज हुआ। ब्रिगेडियर स्नेहांशु घोष व डीएफओ राजेश कुमार सिंह ने ध्वज दिखाकर वॉकाथन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत की दिलचस्प कहानी: 75 साल पुराना तिरंगा देख आंखों में आ गए आंसू, हस्तिनापुर के परिवार को आप भी करेंगे सलाम
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉकाथन के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में बैनर व बोर्ड लेकर लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया गया। वॉकाथन 70 यूपी बटालियन एनसीसी कार्यालय से शुरू होकर भगत चौक से होते हुए वापस एनसीसी कार्यालय पर ही संपन्न हुई।


वॉकाथन में कैडेट्स ने भारत माता की जय व वन्देमातरम के उदघोष के साथ जोश भरा। कैडेट्स को अमर उजाला द्वारा वॉकाथन में शामिल होने के लिए प्रमाणपत्र देकर हौसला बढ़ाया।

एनवायरमेंट क्लब के अध्यक्ष सावन कन्नौजिया व उनकी टीम ने कैडेट्स के साथ मिलकर वॉकाथन में हिस्सा लिया। इस दौरान कर्नल मनीष धवन, कर्नल अविनाश डी पित्रे, कर्नल निलोपन त्यागी, एनसीसी अधिकारी कुंवर शाहिद अली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed