{"_id":"687e383e7119e0816c0cac4e","slug":"meerut-shock-to-former-bjp-mlc-sarojini-aggarwal-mbbs-seats-of-ncr-medical-college-declared-zero-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: भाजपा की पूर्व एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल को झटका, एनसीआर मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सीटें शून्य घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भाजपा की पूर्व एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल को झटका, एनसीआर मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सीटें शून्य घोषित
Mon, 21 Jul 2025 06:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:23 PM IST
सार
कुछ दिन पहले सीबीआई ने एनसीआर मेडिकल कॉलेज में छापा मारकर सघन जांच की थी। सीटें शून्य घोषित करने को बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इस कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं।
विज्ञापन
डॉ. सरोजिनी अग्रवाल व उनकी बेटी शिवानी अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा की पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के यहां सीबीआई के छापे के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उनके एनसीआर मेडिकल कॉलेज के वर्तमान सत्र (2025-26) को शून्य कर दिया है। एनसीआर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने ईमेल के माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों के लिए पहले चरण की एमबीबीएस सीटों का अनंतिम मैट्रिक्स प्रदान किया है। सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस सीटों की जानकारी दी गई है। सभी संस्थानों और काउंसिलिंग अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे एनएमसी द्वारा प्रदान किए गए मैट्रिक्स के अनुसार ही सीटों को भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सूचना में भाजपा की पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या शून्य घोषित कर दी गई है। इसे सीबीआई छापे के बाद की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
पिछले दिनों सीबीआई ने मेरठ के खरखौदा स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज और पूर्व एमएलसी के आवास पर छापा मारा था। यह छापा मेडिकल कॉलेज में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद मारा गया था। विशेष रूप से एमबीबीएस सीटों के आवंटन में।
सीबीआई ने कॉलेज से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे। इस मामले में देशभर में 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिनमें डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी शिवानी अग्रवाल भी शामिल थीं, जो इस मेडिकल कॉलेज को संचालित करती हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में डॉ. सरोजिनी अग्रवाल का परिवार कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है।