West UP Weather: दो दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट, मेरठ में शीतलहर और प्रदूषण से जनजीवन बेहाल
मेरठ और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ा, फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाके की सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शीतलहर और तीखी ठंड का अलर्ट जारी किया है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण सुबह-शाम घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं रात के समय ठंड का असर और अधिक बढ़ रहा है।
लगातार बढ़ती ठंड के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर चहल-पहल कम दिखाई दे रही है और लोग केवल मजबूरी में ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है।
शीतलहर के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। हवा में नमी और कम गति के चलते प्रदूषक तत्व वातावरण में जमे हुए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हो पा रहा है। ठंड और प्रदूषण का यह दोहरा असर स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहा है।
तापमान में और गिरावट के आसार
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम के मिजाज में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।