फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Seven returning officers and 14 assistants deployed for elections

मेरठ : चुनाव के लिए सात रिटर्निंग अफसर और 14 सहायक तैनात, देखें, कहां किसे मिली जिम्मेदारी 

Mon, 10 Jan 2022 05:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jan 2022 05:03 PM IST
सार

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम प्रशासन) सत्यप्रकाश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मेरठ में 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 14 से 21 तारीख तक कलक्ट्रेट परिसर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। पहली बार नामांकन की सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगी।  

विज्ञापन
Meerut: Seven returning officers and 14 assistants deployed for elections
चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने जिले की सभी सात सीटों के निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग अफसर) तैनात कर दिए हैं। इनके साथ 14 सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) भी लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम प्रशासन) सत्यप्रकाश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मेरठ में 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 14 से 21 तारीख तक कलक्ट्रेट परिसर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। पहली बार नामांकन की सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगी।  
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के पांच खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया द्दस्। जिले में 3 वर्ष से अधिक समय से जमे मनोज कुमार गुप्ता, तौसीफ अहमद, लक्ष्मीकांत, ध्यानचंद्र व राजमोहन का तबादला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में भीषण हादसा: शामली के बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, कई मजदूरों की मौत, उड़े चिथड़े

पांच जनवरी को उप्र शासन में विशेष सचिव आरवी सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर  शिक्षा निदेशक बेसिक उप्र से प्रदेशभर में 400 खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थान्तरण का पत्र जारी किया। इसके बाद मेरठ जनपद में पांच खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला हुआ। आजमगढ़ से खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सिंह व मुजफ्फरनगर से नीलम तोमर को मेरठ भेजा गया है।     

कहां किसे मिली जिम्मेदारी 
सीट                        रिटर्निंग अफसर                        सहायक रिटर्निंग अफसर

सिवालखास    सत्यप्रकाश (एसीएम द्वितीय)    तहसीलदार न्यायिक सरधना, बीडीओ (खंड विकास अधिकारी )जानी 
सरधना    सूरज पटेल  (एसडीएम सरधना)    तहसीलदार एवं बीडीओ सरधना। 
हस्तिनापुर    अमित कुमार  (एसडीएम मवाना)    तहसीलदार एवं बीडीओ मवाना   
किठौर    अरुण कुमार (एसीएम तृतीय)    तहसीलदार न्यायिक मवाना,                 बीडीओ माछरा।  
कैंट    संगीता (एसीएम प्रथम)    तहसीलदार न्यायिक मेरठ, बीडीओ             रजपुरा। 
शहर    अमित कुमार भट्ट (सिटी मजिस्ट्रेट)    तहसीलदार एमडीए, बीडीओ मेरठ
मेरठ दक्षिण    संदीप भगिया (एसडीएम सदर)    तहसीलदार मेरठ, बीडीओ खरखौदा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed