Meerut: सेटबैक विवाद पर बढ़ा तनाव, घर-घर पहुंची आवास विकास टीम, महिलाओं ने जताया विरोध
मेरठ के शास्त्रीनगर में सेटबैक विवाद को लेकर आवास विकास परिषद की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया। कार्रवाई के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए बिना अनुमति घरों में प्रवेश न करने की चेतावनी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ। शास्त्रीनगर में चल रहे सेटबैक विवाद को लेकर सोमवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया। आवास विकास परिषद की टीम सेंट्रल मार्केट और सेक्टर-2 क्षेत्र में पहुंची तथा मकानों का निरीक्षण कर निर्माण संबंधी जानकारी एकत्र की। टीम की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने विरोध जताया।
आवास विकास परिषद की टीम ने विभिन्न मकानों में पहुंचकर निर्माण से जुड़े विवरण जुटाए और कई घरों के ऊपरी हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल बना रहा।
यह भी पढ़ें: Meerut: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, नए कोर्स लॉन्च, 10 जुलाई तक आवेदन
घर-घर पहुंचकर जुटाई निर्माण संबंधी जानकारी
सोमवार को आवास विकास परिषद की टीम ने शास्त्रीनगर के सेक्टर-2 और सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में सर्वे अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने मकानों में जाकर निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारियां जुटाईं और संबंधित अभिलेख तैयार किए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टीम के घर-घर पहुंचने से लोगों में असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है।
धरना स्थल पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी
सेक्टर-2 स्थित धरना स्थल पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आवास विकास परिषद की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की सहमति के बिना इस प्रकार की कार्रवाई उचित नहीं है। महिलाओं का कहना है कि स्थानीय निवासियों की बात सुने बिना कोई भी निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए।
सेक्टर-3 और सेक्टर-4 में दी चेतावनी
शास्त्रीनगर सेक्टर-3 और सेक्टर-4 के चौराहे पर धरना दे रही महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिस प्रकार सेक्टर-2 में घरों के भीतर जाकर जानकारी जुटाई गई है, वैसी कार्रवाई उनके क्षेत्रों में नहीं होने दी जाएगी।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि बिना अनुमति किसी घर में प्रवेश करने का प्रयास किया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। महिलाओं ने आवास विकास परिषद से संवाद स्थापित कर विवाद का समाधान निकालने की मांग भी की।