फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sawan-like rain in Bhado, weather pleasant due to rain since morning, problem due to waterlogging

Meerut: भादो में लगी सावन सी झड़ी, सुबह से ही बारिश से मौसम सुहाना, शहर में जगह-जगह जलभराव से आफत

Mon, 18 Aug 2025 11:02 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 18 Aug 2025 11:02 AM IST
सार

सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। वहीं इस बारिश से कई फसलों को लाभ हुआ है। 

विज्ञापन
Meerut: Sawan-like rain in Bhado, weather pleasant due to rain since morning, problem due to waterlogging
हाईवे पर होती बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की रफ्तार बढ़ाने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। भादो के महीने में बारिश ने सावन सी झड़ी लगा दी है। सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश के बीच मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 

मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में दो दिन तक मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह से ही इंद्र देवता की मेहरबानी के चलते झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात तक कहीं पर बारिश तेज तो कहीं पर हल्की रही। भादो के महीने में बारिश होने से ऐसा लग रहा था कि जैसे सावन के जैसी झड़ी लगी हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान पर बादल छाए होने के चलते सुबह 9 बजे करीब घना अंधेरा छा गया था। दिल्ली देहरादून हाईवे पर भी वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने से अभी 24 से 48 घंटे तक मेरठ समेत आसपास के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। अभी फिलहाल मौसम ऐसे ही रहेगा। तापमान में गिरावट रहेगी, गर्मी से राहत रहेग। बारिश के होने से फसलों को भी लाभ मिलेगा। धन की फसल के लिए यह बारिश सबसे अच्छी रहेगी। चारा और गन्ने की फसल के लिए बारिश लाभकारी होने से उसके उत्पादन पर भी असर दिखाई देगा।

विज्ञापन

सरधना में बारिश से सड़कों पर भरा पानी
सरधना में बरसात के चलते मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आने-जाने में समस्या हुई। बारिश थमने के एक घंटे बाद भी सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी जमा रहा। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों तक पानी पहुंचने से उनका सामान भी भीग गया। बारिश से क्षेत्र का तापमान भले ही नीचे गिर गया हो, लेकिन जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed