{"_id":"6568e90fcf07ed869f0d9332","slug":"meerut-saurabh-of-meerut-will-play-with-virat-and-rohit-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : विराट और रोहित के साथ खेलेंगे मेरठ के सौरभ, ऑलराउंडर के नाते इंडिया ए टीम में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : विराट और रोहित के साथ खेलेंगे मेरठ के सौरभ, ऑलराउंडर के नाते इंडिया ए टीम में शामिल
Fri, 01 Dec 2023 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:27 AM IST
सार
इंडिया ए के मैच 11 दिसंबर से होंगे। वहीं सौरभ विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ भी सीनियर टीम की सीरीज से पहले अभ्यास मैच इंट्रा स्क्वाड मैच में खेलेंगे।
विज्ञापन
सौरभ कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी रणजी टीम के खिलाड़ी मेरठ के सौरभ कुमार का चयन साउथ अफ्रीका में इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए टीम के बीच होने वाले मैच के लिए इंडिया ए टीम में हुआ है। इंडिया ए के मैच 11 दिसंबर से होंगे। वहीं सौरभ विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ भी सीनियर टीम की सीरीज से पहले अभ्यास मैच इंट्रा स्क्वाड मैच में खेलेंगे।
विज्ञापन
इंडिया ए का पहला चार दिवसीय मैच 11 से 14 दिसंबर तक खेला जाएगा, जिसमे सौरभ के अलावा साई सुदर्शन, अभिमन्यु, देवदत्त, प्रदोष रंजन, सरफराज खान, केएस भरत कप्तान, ध्रुव, शार्दुल, पुलकित, मानव, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, विधवत और तुषार शामिल हैं। सौरभ कुमार मेरठ के कंकरखेड़ा के रहने वाले है और आईपीएल में भी खेल चुके है।
विज्ञापन
वह यूपी की रणजी टीम के सदस्य है। सौरभ एक स्पिन गेंदबाज और बल्केबाज है। ऑलराउंडर होने के नाते और अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें साउथ अफ्रीका में इंडिया ए में शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका में वह एक चार दिवसीय मैच, तीन दिवसीय इंटर स्क्वाड मैच के लिए चुना गया है। वह गांधी बाग क्रिकेट एकडेमी से भी प्रशिक्षण ले चुके है।
विज्ञापन