फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Satpal Murder Case: Police arrested two accused after revealed in this case

सतपाल हत्याकांड : आरोपियों ने बताई वारदात की बड़ी वजह, सामने आया विशाल की पत्नी को फरार करने वाले का नाम

Wed, 30 Mar 2022 08:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Mar 2022 08:36 PM IST
सार

सतपाल हत्याकांड को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सतपाल का भाई विशाल की पत्नी को लेकर फरार हुआ था, इसी वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Meerut Satpal Murder Case: Police arrested two accused after revealed in this case
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में मुंडाली थाना क्षेत्र के नंगलामल निवासी सतपाल दूधिया हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही लूटी गई बाइक और हत्या करने में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि सतपाल का भाई पत्नी को लेकर फरार हो गया था। उसका पता लगाने पर सतपाल धमकी दे रहा था।

विज्ञापन


एसओ मुंडाली सुभाष सिंह ने बताया कि नंगलामल निवासी सतपाल उर्फ कलवा पुत्र रामकिशन दूध बेचने का कार्य करता था। दस दिन पूर्व गांव भगवानपुर चट्टावन के पास कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। सतपाल का शव मऊखास में सड़क किनारे मिला था। 
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि मेरठ गढ़ मार्ग पर सिसौली निवासी विशाल उर्फ मोन्टी पुत्र कमल सिंह और नीरज पुत्र राजपाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व मोबाइल फोन बरामद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह: आग लगने से मची भगदड़, धुएं से घुटने लगा दम, बेहोश होकर गिरे कर्मचारी, देखिए मौके की तस्वीरें


पुलिस के अनुसार हत्यारोपी विशाल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सतपाल उर्फ कलवा का भाई सोनू मेरी पत्नी को लेकर फरार हो गया था। सतपाल आर्थिक व कानूनी रूप से सोनू की मदद कर रहा था। कुछ दिन पूर्व सतपाल ने धमकाया था कि पत्नी का ज्यादा पीछा करोगे तो अंजाम बुरा होगा। सोनू के नहीं मिलने पर सतपाल की हत्या की योजना बनाई। 

यह भी पढ़ें: दिलचस्प मामला: पत्नी के लिए रिश्तेदार पर हुआ शक, फिर नकली नोटों के सहारे रची बड़ी साजिश, पर खुद ही फंस गया, पढ़ें पूरी कहानी

इसके बाद मौका देखकर नंगलामल से मऊखास के रास्ते पर सतपाल के सिर और छाती पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। बाद में शव सड़क किनारे डाल दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed