फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Salman Khurshid says the country will not run from Nagpur, love will run

Meerut: सलमान खुर्शीद बोले- देश नागपुर से नहीं, प्यार-मोहब्बत से चलेगा, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कही ये बात

Tue, 27 Dec 2022 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Dec 2022 02:24 PM IST
सार

सोमवार को मेरठ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश संयोजक सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन
Meerut: Salman Khurshid says the country will not run from Nagpur, love will run
सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश संयोजक सलमान खुर्शीद मेरठ पहुंचे। जिमखाना समीप स्थित अपार चेंबर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में सलमान खुर्शीद ने कहा कि नागपुर से देश नहीं चलेगा, ये देश प्यार-मोहब्बत से चलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरठ के वीरों ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। भारत जोड़ो यात्रा में भी मेरठ के लोग दिल्ली पहुंचेंगे और यात्रा को कामयाब बनाएंगे। यात्रा लोनी से होते हुए गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले से होते हुए हरियाणा पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में अधिशासी अधिकारी समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा तीन जिलों में चार दिन रहेगी। राहुल गांधी की श्री राम से तुलना पर कहा हमारे शायरों ने श्री राम को इमाम-ए-हिंद हैं, वो सर्व धर्म के हैं। हिंदू और मुसलमान सहित सभी धर्मों के लिए वो आदर्श हैं।

हमारी संस्कृति में बच्चों के नाम राम रखें हैं, लेकिन रहीम देखने को नहीं मिलता। भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के लोगों को जोड़ने का प्रयास है। रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को लेकर कहा अभी न्योता दिया है, अभी उनका कन्फर्म नहीं हुआ है। लेकिन सभी को यात्रा में शामिल करने का प्रयास जारी रहेगा। प्रेसवार्ता में पश्चिमी उप्र प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए यूवाओ से अपील की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed