फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three dies from meerut in Agra expressway accident

Meerut: आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में अधिशासी अधिकारी समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 27 Dec 2022 10:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Dec 2022 10:23 AM IST
सार

आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में मेरठ के लावड़ निवासी तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Three dies from meerut in Agra expressway accident
Accident - फोटो : Amar ujala

विस्तार

लखनऊ से वापस लौटने के दौरान उन्नाव कट के पास आगरा एक्सप्रेस वे पर सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में अधिशासी अधिकारी समेत तीन घायल हो गए। मंगलवार सुबह तड़के तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में लावड़ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, लिपिक व स्वच्छ भारत मिशन के टीसी थे।

विज्ञापन


हापुड़ के रहने वाले अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह पिछले 4 वर्षों से लावड़ नगर पंचायत का चार्ज था। जबकि, मवाना खुर्द निवासी असलम भी नगर पंचायत में तैनात थे। बताया गया है कि सोमवार को अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह, असलम व तनुज ठाकुर लखनऊ से वापस मेरठ के लिए लौट रहे थे। उन्नाव कट के पास आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंचने पर सड़क दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

तीनों को कन्नौज स्थित तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान सबसे पहले अधिशासी अधिकारी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद असलम और तनुज की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। कन्नौज पुलिस ने मामले की जानकारी दौराला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को फोन पर दी। सूचना मिलने पर कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। तनुज ठाकुर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत लावड़ नगर पंचायत में टीसी की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut News Live: कोहरे और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, पांच डिग्री पहुंचा पारा, मेरठ में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ

सिवालखास व हर्रा का था अतिरिक्त चार्ज
अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह पर लावड़ नगर पंचायत के अलावा सिवालखास व हर्रा नगर पंचायत का भी अतिरिक्त कार्यभार था। साथ ही असलम पर भी लावड़ के अलावा हर्रा और खिवाई नगर पंचायत का लिपिक का चार्ज था।

सप्ताह भर पहले असलम पर हुई थी कार्रवाई
लावड़ नगर पंचायत में तैनात असलम पर विभिन्न मामलों में धांधली बाजी की शिकायत कमिश्नर से की गई थी। जिसको लेकर मामले की जांच चल रही थी। असलम ने लावड़ नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति पाई थी बाद में लिपिक के पद की जिम्मेदारी मिली। लेकिन नियम विरुद्ध लिपिक का पद दिए जाने को लेकर शिकायत की गई थी। सप्ताह भर पहले ही कमिश्नर के आदेश पर असलम से लिपिक का चार्ज छीन लिया गया था और दोबारा सफाई कर्मचारी के पद की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed