फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's daughter-in-law Nisha Pradhan becomes Mrs. India My Identity 2022 runner up in Thailand

गौरव के क्षण: मेरठ की बहु के सिर थाईलैंड में सजा ताज, निशा प्रधान बनीं मिसेज इंडिया माई आइडेंटिटी 2022 रनर अप

Fri, 23 Dec 2022 08:52 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 23 Dec 2022 08:52 PM IST
सार

थाईलैंड में मिसेज इंडिया माई आईडेंटिटी 2022 प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे 42 वर्षीय निशा प्रधान ने असम प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने असम की पारंपरिक पोशाक मेखला चादर पहन रैंप वॉक किया। देशभर से 35 फाइनलिस्ट चुने गए, निशा उनमें से एक थी।

विज्ञापन
Meerut's daughter-in-law Nisha Pradhan becomes Mrs. India My Identity 2022 runner up in Thailand
निशा प्रधान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेरठ की बहु निशा प्रधान के सिर थाईलैंड में मिसेज इंडिया माई आइडेंटिटी 2022 रनर अप का ताज सजा है। पेशे से इंजीनियर निशा प्रधान शादी के बाद गृहिणी बनकर रहना चाहती थीं।

विज्ञापन


वह बताती हैं कि बैंगलोर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कि और अमेरिका की प्रतिष्ठित कंपनी में तीन साल नौकरी की। 17 साल पहले निशा की शादी फूलबॉग कॉलोनी निवासी कर्नल राजीव प्रधान के साथ हुई। फिलहाल निशा अपने बेटे वीरप्रताप सिंह और बेटी समायरा प्रधान संग दिल्ली कैंट स्थित करियप्पा में रह रही हैं।
विज्ञापन


थाईलैंड में मिसेज इंडिया माई आईडेंटिटी 2022 प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे 42 वर्षीय निशा प्रधान ने असम प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने असम की पारंपरिक पोशाक मेखला चादर पहन रैंप वॉक किया। देशभर से 35 फाइनलिस्ट चुने गए, निशा उनमें से एक थी। फिनाले में निशा को पहले रनर अप का ताज पहनाया गया। इसके अलावा उन्हें आयरन लेडी, बेस्ट स्पीकर एवं सोशल इंफ्लुएंसर की उपाधि से भी नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून में वीरता
निशा प्रधान भारतीय नौसेना 1971 के युद्ध के दिग्गज परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता कमांडर बलजीत सिंह ने इस युद्ध में शौर्य दिखाया था। छोटा भाई विंग कमांडर विकास बरगट भारतीय वायुसेना में शिलौंग में कार्यरत है। पति कर्नल राजीव प्रधान भारतीय सेना में हैं और जबलपुर में कार्यरत हैं। वह बताती हैं कि मेरे खून में ही वीरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed