{"_id":"6841896fc35751846c0673d1","slug":"meerut-russian-artist-who-came-to-perform-in-nauchandi-fair-misbehaved-in-hotel-objectionable-video-viral-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नौचंदी मेले में परफॉर्म करने आई रशियन कलाकार के साथ होटल में अभद्रता, आपत्तिजनक वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नौचंदी मेले में परफॉर्म करने आई रशियन कलाकार के साथ होटल में अभद्रता, आपत्तिजनक वीडियो वायरल
Thu, 05 Jun 2025 05:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 05 Jun 2025 05:45 PM IST
सार
रूस की एक कलाकार नौचंदी मेले में मछली के रूप में परफाॅर्म करने आई हुई है और गढ़ रोड स्थित नामचीन होटल में ठहरी। यहां रात के समय होटल में खुलेआम एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में था। शिकायत पर युवती का होटल चेंज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौचंदी मेले में एक शो में मछली के रूप में फरफॉर्म करने रूस से आई कलाकार युवती ने खुद को असुरक्षित बताया है। इस संबंध में उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। इस कलाकार के रुकने की व्यवस्था गढ़ रोड पर एक नामचीन होटल में की गई थी। शिकायत के बाद आयोजकों ने उसका होटल बदलवाया।
विज्ञापन
मंगलवार रात नौचंदी का कार्यक्रम करने के बाद रूसी कलाकार को गाड़ी से होटल छोड़ दिया गया। काफी देर वह गेट खुलने का इंतजार करती रही। जब कोई नहीं आया तो वह खुद ही साइड का दरवाजा ढूंढकर होटल में गई। अंदर रिसेप्शन एरिया में अंधेरा था। एक युवक सोफे पर आपत्तिजनक स्थिति में सोया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उस युवक को देखकर रूसी कलाकार दहशत में आ गई। उसने मोबाइल से वीडियो बनाकर आयोजक को भेजी। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए असुरक्षा दर्शाते हुए होटल बदलवाने की मांग की।
आयोजक ने भी इसे शर्मनाक बताया और होटल के मैनेजर से शिकायत की। बाद में इस कलाकार को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि इस मामले में पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।
यह भी देखें...
Inspector Nargis Khan: आय 5.36 करोड़ और खर्चा 10.59 करोड़, आखिर कहां से हुई मोटी कमाई, जांच में खुलेंगी परतें
यह भी देखें...
Inspector Nargis Khan: आय 5.36 करोड़ और खर्चा 10.59 करोड़, आखिर कहां से हुई मोटी कमाई, जांच में खुलेंगी परतें