फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: robbery in Sarurpur, gaushala's watchman was killed, the situation tensed in village

मेरठ: डकैती के बाद गोशाला के चौकीदार की हत्या, पांच गिरफ्तार, गांव में तनाव

Thu, 07 Apr 2022 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Apr 2022 02:48 PM IST
सार

सरूरपुर क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव में बुधवार देररात बदमाशों ने गोशाला को निशाना बना लिया। गोशाला के चौकीदार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मामला पीरे गांव में तूल पकड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गुरुवार को पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Meerut: robbery in Sarurpur, gaushala's watchman was killed, the situation tensed in village
मृतक युवक की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव में बुधवार देर रात बदमाशों ने गोशाला के चौकीदार की हत्या कर दी। वहीं उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश दोनों का अपहरण कर ले गए। घटना के बाद से ही गांव में तनाव के हालात हैं। रोहटा और सरूरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक गौसेवक नेत्रपाल पुत्र धूम सिंह की हत्या के मामले में मृतक के बड़े भाई चरण सिंह की तहरीर पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं गुरुवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पांचली बुजुर्ग गांव में नेत्रपाल पुत्र धूम सिंह और हारुन गोशाला में चौकीदारी करते थे। देर रात बदमाशों ने दोनों का अपहरण किया और गोली मार दी। जिसमें नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हारुन गंभीर रूप से घायल है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। रात में गांव के ही कुछ लोगों ने माइक से एलान करके लोगों को एकत्र कर लिया और घटना के विरोध में हंगामा किया। एसपी देहात ने सीओ को मामले में जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुलेंगे गहरे राज: एके-47 रायफल का आतंकी कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसियां, एनआईए और आईबी ने मेरठ में डाला डेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मृतक के बड़े भाई चरण सिंह की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुमित पुत्र नरेश, संजीव उर्फ जाली पुत्र महावीर निवासी गण बपारसी, दीनू पुत्र अली मोहम्मद, सद्दाम पुत्र अब्बास, जीसान पुत्र यामीन और इसरार पुत्र मोमिन निवासी गण पांचली बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए एसएसपी के आदेश पर सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। एसपी देहात केशव कुमार घटना के बाद से ही थाने पर कैंप किए हुए हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार सुबह पुलिस टीम ने दबिश देकर पांच आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया है जबकि छठा आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका।

यह भी पढ़ें: खुलेंगे गहरे राज: एके-47 रायफल का आतंकी कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसियां, एनआईए और आईबी ने मेरठ में डाला डेरा

एसएसपी और एसपी देहात सुबह ही गांव में पहुंच गए थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना कि पुलिस की प्राथमिक जांच में गौशाला की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। जिसमें चौकीदार की हत्या की गई है। नेत्रपाल के परिजनों ने इस मामले में छह लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिनमें से पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जमीन के विवाद के अलावा भी पुलिस दूसरे पहलुओं पर जांच करने में लगी हुई है।

यह है विवाद
गांव में गोशाला की जमीन आवंटित है। गांव के लोगों ने कहा कि इस जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले भी यहां पड़े छप्पर में आग लगा दी गई थी। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया है कि चौकीदार की हत्या भी इसी रंजिश में की गई है। रात करीब दो बजे गांव में हत्या की सूचना पर दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही। मिश्रित आबादी वाला गांव होने के चलते यहां तनाव के हालात बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed