फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: robbery case reached Lucknow, investigation started against inspector, robbery

Meerut: लखनऊ तक पहुंची डकैती की गूंज, इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू, खुलासे के लिए लगाईं चार टीमें

Tue, 23 May 2023 12:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 May 2023 12:28 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक किसान के घर हुई डकैती का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। वहीं, इस मामले में एसएसपी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। उधर, डकैती के खुलासे के लिए चार टीमें लगाईं हैं।

विज्ञापन
Meerut: robbery case reached Lucknow, investigation started against inspector, robbery
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के नंगलामल में हुई डकैती का प्रकरण लखनऊ तक पहुंच गया है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मामले में लीपापोती करने वाले इंस्पेक्टर के बारे में एसएसपी से बात करने के साथ ही लखनऊ में भी बातचीत की है। ग्रामीणों ने कहा कि मुंडाली पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। किसानों की चोरी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हो रही है। इस पर सांसद ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे इस संबंध में प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री से भी वार्ता करने में पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन


वहीं, इंस्पेक्टर की लापरवाही के मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जांच शुरू करा दी है। सीओ किठौर ने भी अपनी रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है।

ये था मामला
शनिवार आधी रात नंगलामल में किसान शिवम तोमर के घर डकैती के बाद सोमवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से बात की। पीड़ित के भाई विशाल ने इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह बिसारे पर डकैती को चोरी में दर्ज कराने के दबाव बनाने का आरोप लगाया। गांव वालों ने बताया कि थाना पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। नलकूपों के स्टार्टर कई बार बदमाश चोरी करके ले गए, लेकिन थाने पर रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। पीड़ितों के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन

वहीं, सांसद ने एसएसपी से फोन पर वार्ता की। एसएसपी ने उन्हें बताया कि इंस्पेक्टर और बाकी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने कहा कि किठौर और मुंडाली थाना क्षेत्र अपराध का केंद्र बनते जा रहे हैं। ऐसे में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

लेखपाल पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
गांव के कुलदीप तोमर, जितेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में संजय त्यागी लेखपाल हैं, लेकिन 14 माह बाद भी वारिस में उनके नाम खसरा, खतौनी में नहीं चढ़ाए गए हैं, जबकि उनसे सुविधा शुल्क भी ले लिया गया है। सांसद ने फोन करके तहसीलदार सदर से लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इस दौरान कुलदीप तोमर, योगेंद्र तोमर, फिरेराम सिंह, ब्रजभूषण, ओमपाल सिंह, हर्ष गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut: छोटे भाई को ठेले पर लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

खुलासे के लिए चार टीमें लगाईं
सीओ किठौर रुपाली राय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। हाल ही में दूसरे जिलों में जहां ऐसी वारदात हुई हैं, वहां पर भी पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। नंगलामल में पूर्व में हुई डकैती में जेल गए बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पिछले डेढ़ दो महीने में जो भी लोग परिवार में आए उन सभी को जांच के दायरे में रखा जा रहा है। आसपास काम करने वाले मजदूरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एक कपड़े बेचने वाला भी कुछ दिन पहले घर आया था। यह सब लोग जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed