फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Roadways bus fare increase up to ten Rupee due to route diversion, passengers rucks

मेरठ : रोडवेज ने वसूला बढ़ा किराया, तो यात्रियों का जमकर हंगामा, चालकों ने खड़ी कीं बसें

Sun, 08 Aug 2021 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Aug 2021 11:18 AM IST
सार

परिचालकों का कहना था कि अभी बढ़े किराए को ईटीएम में फीड नहीं किया जा सका है। इस पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद गुस्साए रोडवेज परिचालकों ने हाथ खड़े कर दिए और बसें ले जाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut Roadways bus fare increase up to ten Rupee due to route diversion, passengers rucks
Raodways Meerut - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में रैपिड रेल परियोजना के लिए किए गए रूट डायवर्जन का बोझ रोडवेज बसों के यात्रियों को झेलना पड़ रहा है। दिल्ली से मेरठ आने वाली बसें अब वाया कंकरखेड़ा भैसाली बस अड्डे पर पहुंच रही हैं। इसके चलते दूरी बढ़ गई है। बसों को कैंटोनमेंट का एंट्री टैक्स भी देना पड़ रहा है। इसके चलते किराया 10 रुपये तक बढ़ गया है। लेकिन इस किराए को अभी तक सभी ईटीएम में फीड नहीं किया जा सका है। टिकट और किराए में 10 रुपये का अंतर होने से यात्री परिचालकों से भिड़ रहे हैं, उनके साथ मारपीट कर रहे है। इससे गुस्साए परिचालकों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। रविवार को इसे लेकर खूब हंगामा हुआ, जिसके बाद चालक व परिचालकों ने बसों पर जाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली रोड पर रैपिड रेल के काम चलने के चलते दिल्ली की ओर से आने वाली बसों और भारी वाहनों का दिल्ली रोड से शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। फिलहाल रोडवेज की बसें एनएच-58 से होकर रोहटा रोड से जलीकोठी होकर भैसाली अड़्डे तक पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन

  
रविवार को जैसे ही बस परिचालकों ने यात्रियों से बढ़ा किराया वसूलना शुरू किया, तो उन्होंने हंगामा कर दिया और बढ़े किराए के साथ टिकट देने की बात कही। वहीं परिचालकों का कहना था कि अभी बढ़े किराए को ईटीएम में फीड नहीं किया जा सका है, इसलिए वह इसे टिकट पर एड नहीं कर रहे। इस पर भी यात्री नहीं माने और जमकर हंगामा किया। इसके बाद गुस्साए रोडवेज परिचालकों ने हाथ खड़े कर दिए और बसें ले जाने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बसें नहीं चलने पर डग्गामार बसों ने फायदा उठाना शरू कर दिया है। बस अड्डे के सामने से ही ये बसें सवारी लेकर जा रही हैं। बता दें कि महंगे डीजल से विभाग की हालत पहले ही खस्ता है।  


करीब 200 बसों का होता है संचालन 
भैसाली बस अड्डे से मेरठ और भैसाली डिपो की करीब 200 बसों का संचालन दिल्ली, कौशांबी, गाजियाबाद आदि के लिए होता है। इसके अलावा गाजियाबाद डिपो, कौशांबी डिपो, साहिबाबाद डिपो आदि के साथ ही हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड डिपो की भी बसें भैसाली अड्डे तक आती हैं। अब इन सभी बसों को परतापर से एनएच-58 होते हुए कंकरखेड़ा होकर आना होगा। 

दिल्ली जाना नहीं होगा महंगा
मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाली सभी बसें पहले की तरह अपने निर्धारित रूट शहर के अंदर से ही होकर चलेंगी। इसके चलते इसका किराया पहले की ही तरह रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed