फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: RLD surrounds Ganna Bhawan over delay in sugarcane payment, raises farmers problems

Meerut: ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर मेडा में घुसे किसान, जमीन पर बैठे अफसर, रालोद ने गन्ना भवन घेरा

Thu, 17 Aug 2023 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Aug 2023 01:37 PM IST
सार

मेरठ में किसानों को समय पर गन्ना भुगतान न किये जाने पर रास्ट्रीय लोगदल ने गुरुवार को गन्ना भवन पर धरना दिया।

विज्ञापन
Meerut: RLD surrounds Ganna Bhawan over delay in sugarcane payment, raises farmers problems
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में किसानों को समय पर गन्ना भुगतान न किये जाने पर रास्ट्रीय लोगदल ने गुरुवार को गन्ना भवन पर धरना दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मतलूब गोड ने कहा कि प्रदेशभर में कई मिल ऐसी है जिन्होंने अभी तक किसानों को गन्ना भुगतान नही किया है। भुगतान समय पर न होने के कारण किसानों के घरों में शादी विवाह व अन्य आयोजन नही हो पा रहे है।

मेरठ में ही किनोनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। उन्होंने आगामी पेराई सत्र में 14 दिनों में गन्ने का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रॉली उसे किसान प्राधिकरण पहुंचे। किसानों ने नेशनल हाईवे 58 पर परतापुर से मोदीपुरम तक ग्रीन वर्ज के लिए मुआवजे की मांग की। किसानों का कहना था कि बाईपास पर सड़क के बीच से साढ़े 24 मीटर तक का मुआवजा किसानों को दिया हुआ है।

अब मेरठ विकास प्राधिकरण की सड़क विस्तारीकरण की सीमा 29 मीटर है। इस समय काली सड़क का निर्माण बीच से साढ़े 11 मीटर तक है। साढ़े 11 मीटर से साढ़े 24 मीटर तक 13 मीटर तक विस्तारीकरण में और जमीन अधिग्रहण करने की आवश्यकता नहीं है।

13 मीटर तक सड़क किसी भी रूप में विस्तार करने के बाद 38 मीटर तक विस्तारीकरण की आवश्यकता होगी तो उस परिस्थिति में किसान मोर्चा लेकर जमीन खाली करने को भी तैयार हैं। लेकिन बिना मुआवजे के 1 मीटर जमीन भी नहीं देंगे।

इस बीच कमिश्नरी में मेरठ विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक भी चल रही थी। जहां से प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, सचिव चंद्रपाल तिवारी, विशेष कार्य अधिकारी रंजीत कुमार आदि भी प्राधिकरण पहुंचे और जमीन पर बैठकर किसानों के बीच वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed