{"_id":"66b28136db6409f65b0d1969","slug":"meerut-rapid-rail-to-traders-shop-should-be-replaced-by-shop-otherwise-livelihood-will-be-snatched-away-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: रैपिड रेल.... दुकान के बदले चाहिए दुकान, नहीं तो छिन जाएगी रोजी-रोटी, फिर रैपिड का क्या फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: रैपिड रेल.... दुकान के बदले चाहिए दुकान, नहीं तो छिन जाएगी रोजी-रोटी, फिर रैपिड का क्या फायदा
Wed, 07 Aug 2024 01:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:33 AM IST
सार
मेरठ में चल रहे रैपिड रेल निर्माण के कारण दिल्ली रोड पर 165 दुकानों का अधिग्रहण किया जाना है। व्यापारियों ने दुकान के बदले दुकान की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैपिड निर्माण के चलते दिल्ली रोड के 165 व्यापारियों की दुकानों का अधिग्रहण किया जाना है। व्यापारियों के लिए न मुआवजा निश्चित किया गया है और न ही दुकान के बदले दुकान देने का आश्वासन दिया गया है। व्यापारी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एसडीएम से मिले और दुकान के बदले किस्तों पर रैपिड स्टेशन के पास दुकानें मांगीं।
व्यापारी हरबंस सिंह ने बताया कि शहर की 165 दुकानें हैं जिनका रैपिड निर्माण के चलते कार्य प्रभावित हुआ है। बहुत सी दुकानों के लिंटर, फर्श और दीवारों में दरारें आ गई हैं। दिल्ली रोड जगदीश मंडप से रामलीला ग्राउंड तक दोनों तरफ की 65 दुकानों का कुछ ज्यादा तो कुछ का कम हिस्सा अधिग्रहण किया जाएगा लेकिन अभी तक मुआवजे की रकम तक नहीं बताई गई।
विज्ञापन
व्यापारी हरबंस सिंह ने बताया कि शहर की 165 दुकानें हैं जिनका रैपिड निर्माण के चलते कार्य प्रभावित हुआ है। बहुत सी दुकानों के लिंटर, फर्श और दीवारों में दरारें आ गई हैं। दिल्ली रोड जगदीश मंडप से रामलीला ग्राउंड तक दोनों तरफ की 65 दुकानों का कुछ ज्यादा तो कुछ का कम हिस्सा अधिग्रहण किया जाएगा लेकिन अभी तक मुआवजे की रकम तक नहीं बताई गई।
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर व्यापारी कचहरी स्थित कार्यालय में एसडीएम से मिले और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। व्यापारी मनप्रीत सिंह ने कहा कि दिल्ली रोड के पूर्व और पश्चिमी छोर पर दोनों तरफ दस दुकानें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। ऐसे में इन व्यापारियों के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
व्यापारी दिनेश ने कहा कि अभी तक व्यापारियों की किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई है। मुनीश भारद्वाज ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ सहित शहर के प्रमुख संगठनों को साथ लेकर व्यापारियों की मांगों को मजबूती के साथ जिला प्रशासन के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर उचित मुआवजा और दुकान के बदले दुकान की मांग की जाएगी। इस दौरान अनिल, अरुण, मुनीश, राहुल सिंघल, पुनीत, अजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।