फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Raksha Bandhan Security: 3,500 Policemen Deployed, 83 Anti-Romeo Squads Active

बाजार से हाईवे तक निगरानी: रक्षाबंधन पर 3500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, 83 एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय

Tue, 25 Aug 2026 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Aug 2026 02:38 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर मेरठ परिक्षेत्र में 3500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 83 एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहेंगे। बाजार, स्टेशन, बस अड्डे और हाईवे पर भी विशेष निगरानी होगी।

विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में रक्षाबंधन पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पर्व के दौरान बाजारों, रेलवे और बस स्टेशनों के साथ ही प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ को देखते हुए करीब 3500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 83 एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय किए गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती 2026: बुलंदशहर के 815 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़, 1065 युवाओं ने दिखाई शारीरिक क्षमता

विज्ञापन

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी जनपद प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। परिक्षेत्र के जिलों में रक्षा बंधन को लेकर पांच अपर पुलिस अधीक्षक, 20 सीओ, 80 निरीक्षक, 600 उप निरीक्षक, 1005 मुख्य आरक्षी, 1360 आरक्षी, 380 होमगार्ड व पीआरडी जवान और एक कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है।

रक्षाबंधन पर मेरठ में पांच और हापुड़ में पांच समेत कुल 10 मेले आयोजित होने हैं। इन आयोजनों में आने वाली भीड़ को देखते हुए अलग से पुलिस प्रबंध किए जा रहे हैं। आयोजकों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा गया है।

पुलिस मेला प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर रही है। रक्षाबंधन से पहले बाजारों में राखी और मिठाई की खरीदारी के लिए देर रात तक भीड़ रहती है। ऐसे में छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो स्क्वॉड को तैनात किया गया है।

स्टेशन और हाईवे पर विशेष निगरानी
डीआईजी ने बताया कि त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों, बस और ट्रेन से आवागमन करेंगे। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, हाईवे, मुख्य मार्गों और संपर्क मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। अधिक यातायात वाले मार्गों को चिह्नित कर यातायात व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जाम और सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति न बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed