{"_id":"61a3564b42afb85cd6382f93","slug":"meerut-railway-track-and-road-repair-work-completed-bijli-bamba-bypass-opened-after-31-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : रेलवे ट्रैक और सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा, 31 घंटे बाद खुला बिजली बंबा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : रेलवे ट्रैक और सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा, 31 घंटे बाद खुला बिजली बंबा बाईपास
Sun, 28 Nov 2021 03:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Nov 2021 03:43 PM IST
सार
रेलवे ट्रैक और सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद आज से बिजली बंबा बाईपास को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
Bijli Bumba Bypass
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर होने वाले मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद रविवार दोपहर को फाटक खोल दिया गया। बताया गया कि ट्रैक की ओवरहेलिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। दो दिन मार्ग बंद रहने से दिल्ली रोड पर वाहनों का काफी दबाव बढ़ गया था।
विज्ञापन
शनिवार को पटरी की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया और रविवार को दोनों ओर सड़क बनाने का कार्य पूरा किया गया। इसके बाद मार्ग को खोल दिया गया। बता दें कि बाईपास बंद होने से दिल्ली रोडपर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है।
विज्ञापन
हर वर्ष झेलनी होगी परेशानी, जरूरी है आरओबी
बिजली बंबा बाईपास पर रेलवे के नियमों के मुताबिक फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाना बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हर वर्ष ऐसे ही फाटक पर मरम्मत करनी होगी।
विज्ञापन
रेलवे के नियमों में हर दो वर्ष में मरम्मत जरूरी है, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण ये कार्य हर वर्ष करना पड़ेगा। फाटक के नियमों के अनुसार एक लाख वाहन और दस ट्रेन गुजरने पर आरओबी बनाया जाना महत्वपूर्ण होता है। लेकिन इस पर एक लाख से अधिक वाहनों का दबाव है।
यह भी पढ़ें: मरम्मत: बिजली बंबा बाईपास आज से बंद, दिल्ली रोड पर बढ़ा वाहनों का दबाव, वैकल्पिक मार्गों से निकलें