फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijli Banga bypass closed from today, increased vehicular pressure on Delhi Road, take alternate routes

मरम्मत: बिजली बंबा बाईपास आज से बंद, दिल्ली रोड पर बढ़ा वाहनों का दबाव, वैकल्पिक मार्गों से निकलें

Sat, 27 Nov 2021 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Nov 2021 11:46 AM IST
सार

मेरठ का बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर होने वाले मरम्मत कार्य के लिए शनिवार सुबह छह बजे से बाईपास बंद कर दिया गया है। रविववार शाम छह बजे तक यह मार्ग बंद रहेगा। वहीं बिजली बंबा बाईपास बंद होने से दिल्ली रोड़ पर दो दिन वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। 
 

विज्ञापन
Bijli Banga bypass closed from today, increased vehicular pressure on Delhi Road, take alternate routes
जुर्रानपुर फाटक पर मरम्मत कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ का बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर होने वाले मरम्मत कार्य के लिए शनिवार सुबह छह बजे से बाईपास बंद कर दिया गया है। रविववार शाम छह बजे तक यह मार्ग बंद रहेगा। वहीं बिजली बंबा बाईपास बंद होने से दिल्ली रोड़ पर दो दिन वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर होने वाले मरम्मत कार्य के लिए शनिवार सुबह छह बजे से बाईपास बंद रहेगा। यातायात विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार रविवार शाम छह बजे तक बाईपास बंद रहेगा। वहीं, रेलवे अधिकारियों के अनुसार फाटक पर कार्य शनिवार रात तक ही पूरा कर लिया जाएगा, रविवार सुबह दस बजे से खोला जा सकता है। शहर की लाइफलाइन बन चुके बिजली बंबा बाईपास पर ही दोनों विभाग एकमत नहीं हैं। बाईपास बंद होने से दिल्ली रोडपर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर सकती है।
विज्ञापन


हर वर्ष झेलनी होगी परेशानी, जरूरी है आरओबी
बिजली बंबा बाईपास पर रेलवे के नियमों के मुताबिक फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाना बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हर वर्ष ऐसे ही फाटक पर मरम्मत करनी होगी। रेलवे के नियमों में हर दो वर्ष में मरम्मत जरूरी है, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण ये कार्य हर वर्ष करना पड़ेगा। फाटक के नियमों के अनुसार एक लाख वाहन और दस ट्रेन गुजरने पर आरओबी बनाया जाना महत्वपूर्ण होता है। लेकिन इस पर एक लाख से अधिक वाहनों का दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतरा: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट से मेरठ में अलर्ट, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर रखी जा रही नजर 

दिल्ली रोड-हापुड़ रोड पर बढ़ेगा दबाव
आज दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका है। दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का निर्माण शुरू होने के बाद रूट डायवर्जन पहले ही लागू है। अब बिजली बंबा बाईपास बंद होने से हालात और खराब हो जाएंगे। दिल्ली रोड से हापुड़ रोड पर आने-जाने के लिए लोगों को शहर के अंदर के रास्तों का इस्तेमाल करना होगा, जिससे जाम के हालात बन सकते हैं। 

दो दिन शादी का बड़ा साया : शनिवार और रविवार को शहर में शादी समारोह का बड़ा साया है। दिल्ली रोड के साथ-साथ हापुड़ रोड पर भी काफी मंडप हैं, जिनके कारण जाम लगता है। दोनों रूटों पर वाहनों का दबाव बढ़ा, तो चढ़त के दौरान स्थिति और ज्यादा खराब होगी। बिजली बंबा बाईपास पर भी बड़ा मंडप है, जहां तक पहुंचना बरातियों के लिए चुनौती होगा।

रूट डायवर्जन की नहीं व्यवस्था : ट्रैफिक विभाग ने बाईपास बंद होने की स्थित रूट डायवर्जन का कोई नया प्लान नहीं बनाया है।

कठिन है बिजली बंबा बाईपास की डगर, 70 मिनट में 7 किमी का सफर
शहर की लाइफलाइन बिजली बंबा बाईपास का सफर कठिन हो रहा है। शुक्रवार शाम को सात किमी. का सफर 70 मिनट में पूरा हुआ। पांच किमी. तक वाहन जाम में फंसे रहे। मार्ग के दोनों छोर हापुड़ रोड और दिल्ली रोड पर तो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन बीच में व्यवस्था बनाने के लिए कोई नहीं था। इस कारण जाम और बढ़ता चला गया। 

बिजली बंबा बाईपास पर एक लाख वाहनों का आवागमन सुबह से लेकर रात तक होता है। इसके बावजूद भी जुर्रानपुर फाटक पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं रहती। शुक्रवार शाम हापुड़ रोड से बिजली बंबा बाईपास से प्रवेश करने पर एक किमी आगे से ही आम के बाग तक जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का कार्य चलने से टीपीनगर तिराहे से यातायात डायवर्ट है। इस जाम के झाम से बचने के लिए वाहन बिजली बंबा बाईपास का सहारा ले रहे हैं। इससे ओर अधिक दबाव बाईपास पर बढ़ रहा है। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस के पास कोई योजना नहीं है। इससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  

इसलिए लग रहा जाम
बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग जाती हैं। इसमें कुछ वाहन मालिक गलत साइड में जाकर जाम लगा देते हैं। इस व्यवस्था को सुधारने में फाटक पर रोजाना यातायात पुलिसकर्मियों की जरूरत है। इसके बावजूद भी यहां कोई तैनात नहीं रहता। शाम 5.30 बजे पीक ऑवर होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो जाती है। इस ओर कोई भी देखने वाला नहीं है। कुछ वाहन जाम से बचने के लिए बाजौट गांव से निकलकर बाईपास पर पहुंच जाते हैं। ये वाहन भी बाईपास पर पहुंचकर जाम लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed