फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Preparations for PM Modi's rally in full swing, two lanes will remain free at toll plaza

Meerut: PM मोदी की रैली की तैयारी पूरी, IG ने दिए दिशा-निर्देश, टोल प्लाजा पर फ्री रहेंगी दो लेन

Sat, 30 Mar 2024 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Mar 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Preparations for PM Modi's rally in full swing, two lanes will remain free at toll plaza
रैली स्थल पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जयंत चौधरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को होने वाली रैली को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रैली स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी, आईजी, एसएसपी एडीएम, कमिश्नर और एसपी सिटी ने ब्रीफिंग कर पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी तरह की भी रैली में कोई चूक न हो। जितने पॉइंट बनाए गए हैं, सभी पर जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वे मुस्तैदी से तैनात रहें।  

विज्ञापन


सुरक्षा में चूक हुई तो होगी कार्रवाई :आईजी
आईजी ने कहा कि अगर रैली की सुरक्षा में कोई चूक हुइ तो कारवाई  की जाएगी। हेलीपैड की व्यवस्था भी मजबूत रहे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के आने के समय हाईवे को किस तरह से सुचारू किया जाएगा। कहां-कहां बैरिकेटिंग करनी है और किस-किस पॉइंट पर  इंस्पेक्टर और दरोगा की ड्यूटी रहेगी यह भी सब पहले ही देख लें। हेलीपैड और मंच पर जिन नेताओं की सूची होगी, केवल उन्हें ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे मोदी-योगी और जयंत, 15 वर्ष बाद एक मंच पर होगा भाजपा-रालोद का कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर आने और जाने के लिए दो दो लेन रहेंगी फ्री
रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर शिवाय टोल प्लाजा पर आने और जाने के लिए दो-दो लाइन फ्री की जाएगी।

रैली की बस और अन्य जो भी वहां होंगे वह फ्री निकलेंगे दोनों ओर से फिलहाल दो-दो लाइन फ्री करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर भीड़ बढ़ती है तो लेन की संख्या और भी बढ़ा  दी जाएगी।

15 वर्ष बाद एक मंच पर दिखेंगे भाजपा और रालोद नेता
31 मार्च यानी कल मेरठ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कई सियासी मामलों में अलग होने जा रही है। 15 वर्ष बाद ये पहली रैली होगी जिसमें रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह भाजपा के साथ मंच साझा करेंगे। मोदी और जयंत के साथ मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ रैली से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed