फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Pradhan son creats a reel with weapons in a car carrying BJP flag

Meerut: भाजपा के झंडे लगी गाड़ी में प्रधान के बेटे ने हथियारों संग बनाई रील, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 07 Aug 2023 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

मेरठ में भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में प्रधान के बेटे ने हथियारों के साथ रील बनाई।  वहीं सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
Meerut: Pradhan son creats a reel with weapons in a car carrying BJP flag
हथियारों के साथ बनाई रील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के मछरी गांव में सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें ग्राम प्रधान के बेटा पिस्टल और हथियारों के साथ रील बना रहा है। वहीं वीडियो के मामले में पुलिस अनभिज्ञता जता रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मछरी गांव के प्रधान और राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह में बेटे की हथियारों के साथ वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। प्रधान का बेटा भाजपा का झंडा लगा गाड़ी में पिस्टल के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में फिर बाढ़ जैसे हालात: सैंकड़ो बीघा फसल जलमग्न, कई गांवों से संपर्क कटा, संकट में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

यह वीडियो एनएच-58 हाईवे की है। इसके अलावा आशुतोष उर्फ लकी 315 बोर की बंदूक के साथ भी नजर आ रहा है, जिसे मोडिफाई किया गया है। कानून के जानकारों की मानें तो हथियार को मोडिफाई करना गैर कानूनी है।

अलग अलग कई वीडियो और फोटो लकी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए हैं। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। हालांकि, पुलिस को अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं है।

कुछ माह पहले भी जमीन के विवाद के दौरान दौराला पुलिस ने प्रधान के पास से भी दौराला निवासी एक व्यक्ति का लाइसेंसी पिस्टल बरामद किया था, जिसके लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आशुतोष उर्फ लकी का 151 में चालान किया था।

 
वीडियो आई है, लेकिन वह एयरगन है। पिस्टल की वीडियो मुझे नहीं दिखी। वह नहीं आई मेरे पास। -संजय शर्मा, थाना प्रभारी दौराला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed