फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police was reached in Madhya Pradesh for arresting for professor aarti bhatele

हाई प्रोफाइल केस: प्रोफेसर आरती भटेले की तलाश में मध्य प्रदेश पहुंची मेरठ पुलिस, घर पर मिले पिता, हाथ नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 11 Apr 2022 07:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Apr 2022 07:46 PM IST
सार

प्रोफेसर राजबीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सोमवार को मेरठ पुलिस मध्य प्रदेश पहुंची। लेकिन, पुलिस को मुख्य आरोपी आरती भटेले घर पर नहीं मिली। घर पर सिर्फ आरती भटेले के पिता थे, जिन्होंने पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
Meerut police was reached in Madhya Pradesh for arresting for professor aarti bhatele
प्रोफेसर राजबीर पर जानलेवा हमले का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सरदार वल्लभ पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (कृषि विवि) के वेटनरी कॉलेज के डीन पर हुए हमले के मामले में मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में सोमवार को दौराला पुलिस मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंची। दबिश के दौरान घर पर पिता के अलावा कोई नहीं मिला। पुलिस ने पिता से पूछताछ की। लेकिन, कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के खुलासे के बाद से ही आरती भटेले के मोबाइल बंद आ रहे हैं।

विज्ञापन


31 दिन बीत जाने के बाद भी दौराला पुलिस डीन वेटनरी डॉ. राजबीर सिंह की हत्या का षड़यंत्र रचने वाली मुख्य साजिशकर्ता प्रो. आरती भटेले के बारे में कोई अहम जानकारी नहीं हासिल कर सकी है। चार टीमें आरती भटेले की गिरफ्तारी को लेकर लगाई गई हैं। सोमवार को पुलिस फिर से मध्य प्रदेश के छतरपुर में आरती भटेले की तलाश में पहुंची। दबिश के दौरान पुलिस को आरती भटेले के पिता अकेले मिले। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। लेकिन, पिता ने आरती के बारे में कोई भी जानकारी न होने की बात कहीं। जिसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस ने आरती के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए हुए हैं। लेकिन, घटना के खुलासे के बाद से ही लगातार आरोपी प्रोफेसर का मोबाइल बंद आ रहा है। जिस कारण पुलिस आरती की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन


वहीं, आरती की गिरफ्तारी न होने से अब पुलिस आरती के घर कुर्की का नोटिस चस्पा करने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस आदेश लेने की तैयारी कर रही है। नोटिस चस्पा होने के बाद यदि आरती सरेंडर नहीं करती है तो उनके घर को कार्रवाई के तहत कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित मेरठ, 358 पहुंचा एक्यूआई, गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, लू के थपेड़ों ने झुलसाया 


दो राज्यों की पुलिस को चकमा दे रही आरती
डीन वेटनरी की हत्या का षड़यंत्र रचने वाली प्रोफेसर आरती भटेले दो राज्यों को चकमा दे रही है। घटना के बाद से ही लगातार चार टीमें आरती की गिरफ्तारी को लेकर काम कर रही हैं। वहीं, लगातार मध्य प्रदेश की पुलिस से भी दौराला पुलिस संपर्क बनाए हुए है। वहां की पुलिस भी लगातार आरती के घर पर नजर बनाए हुए है। लेकिन, दो राज्यों की पुलिस भी आरती की 31 दिन बाद गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। जबकि, इस मामले में बाकी सभी आरोपियों को पुलिस पकड़कर जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, नोटिस चस्पा होने के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब कुर्की की तैयारी में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed