{"_id":"61e85fd35c637d15d625eeb8","slug":"meerut-police-have-arrested-five-accused-with-stolen-vehicles-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज बंद: फिर भी जारी है चोरी के वाहनों के पार्ट्स की बिक्री का धंधा, दिल्ली के पांच युवक दबोचे, पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज बंद: फिर भी जारी है चोरी के वाहनों के पार्ट्स की बिक्री का धंधा, दिल्ली के पांच युवक दबोचे, पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज
Thu, 20 Jan 2022 12:30 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:30 AM IST
सार
मेरठ में सोतीगंज बंद हो गया है लेकिन, चोरी के वाहनों के पार्ट्स का धंधा जारी है। पुलिस ने दिल्ली के पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पांच आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सोतीगंज को बंद हुए करीब डेढ़ माह बीत चुका है। इसके बावजूद सोतीगंज से चोरी के वाहनों के पार्ट्स की बिक्री बंद नहीं हो रही है। सोतीगंज से वाहनों के पार्ट्स ले जाते हुए पुलिस ने दिल्ली के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में वाहनों के पुर्जे मिले हैं। इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कबाड़ का अवैध कारोबार बंद करने के दावों के बीच करीब 55 करोड़ की संपत्ति पुलिस कुर्क कर चुकी है। कई शातिर कबाड़ी जेल भेजे गए, लेकिन यहां कबाड़ का खेल बंद नहीं हुआ है। मंगलवार रात लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद चौकी इंचार्ज वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बिजली बंबा की ओर जाती गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया और उसमें सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया। गाड़ी की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में वाहनों के पुर्जे मिले। बताया गया कि इन्हें दिल्ली में बेचना था। पकड़े गए आरोपी दिल्ली के रहने वाले ही बताए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जयंत के सामने बड़ा संकट: रालोद के टिकट पर दिल्ली से सिवालखास तक भूचाल, पार्टी के झंडे में लगाई आग, खूब हो रहा विरोध, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इनसे पूछताछ के बाद लिसाड़ी गेट पुलिस ने सोतीगंज में उनसे जुड़े कबाड़ियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दिल्ली से जुड़े कई कबाड़ियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि सोतीगंज से अभी भी चोरी के वाहनों के नहीं रहा हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद प्रत्याशी के विरोध में जयंत के दिल्ली आवास पर प्रदर्शन, समर्थकों ने कहा डाली ऐसी बात, विचार करने पर मजबूर हुए चौधरी