फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police has revealed solver gang and one accused has been arrested

आखिर खुल गया राज: आठ लाख में दरोगा भर्ती परीक्षा का ठेका लेता था सॉल्वर गैंग, एक और आरोपी दबोचा

Tue, 16 Nov 2021 12:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Nov 2021 12:01 AM IST
सार

दरोगा भर्ती का आठ लाख रुपये में ठेका लेने वाले सॉल्वर गैंग का आखिरकार राज खुल गया। पुलिस ने गिरोह के एक और सदस्य को दबोच लिया है। अभी कई आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut police has revealed solver gang and one accused has been arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जानीखुर्द में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश होने पर एक के बाद एक उनके कारनामे उजागर हो रहे हैं। गैंग का दूसरा सदस्य सोमवार को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों आरोपी आशुतोष मणि त्रिपाठी निवासी देवरिया और साहिर खान निवासी लालपुर खुर्जा, बुलंदशहर से पूछताछ की। ये लोग आठ लाख रुपये लेकर दरोगा भर्ती परीक्षा दिलाने का ठेका लेते थे। गैंग का सरगना पटना बिहार का अमित बताया गया है। हालांकि, पुलिस बागपत के अरविंद्र राणा के गैंग का भी पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि गैंग के तीन सदस्य फरार हैं। 

विज्ञापन


जानी थाना क्षेत्र के बागपत बाईपास स्थित आईटीएम कॉलेज पांचली में रविवार को दरोगा भर्ती परीक्षा चल रही थी। तीसरी पाली में सॉल्वर गैंग के एक सदस्य आशुतोष मणि त्रिपाठी निवासी देवरिया बिहार को चेकिंग टीम ने पकड़ लिया था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी परीक्षार्थी मानवेंद्र निवासी फिरोजाबाद की परीक्षा देने के लिये सेंटर पर आया था। आशुतोष मणि त्रिपाठी की निशानदेही पर सोमवार को जानी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बुलंदशहर में दबिश दी, जहां से साहिर खान निवासी लालपुर खुर्जा बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। सॉल्वर गैंग के दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि यूपी में इनका गैंग फैला हुआ है। प्रति अभ्यर्थी आठ लाख रुपये लेकर दरोगा भर्ती की परीक्षा में गैंग अपना सदस्य बैठाता था। गैंग की परीक्षा दिलाने की डीलिंग अलीगढ़ स्थित मुस्कान होटल में हुई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


12 नवंबर से यूपी के 15 जिलों में 98 सेंटरों में साढ़े 12 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। मेरठ में पांच सेंटर बनाए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के साथ उनके तीन साथी मानवेंद्र सिंह, अमित निवासी टूंडला फिरोजाबाद, अमित निवासी पटना, बिहार के खिलाफ जानी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आशुतोष मणि त्रिपाठी ने 13 नवंबर की सुबह नौ बजे की पाली में आलमपुर चौक रुस्तमपुर कॉलेज, गोरखपुर में परीक्षार्थी सोहनपाल सिंह निवासी मोहम्मदाबाद, लखनऊ की जगह परीक्षा दी थी। इसके पास से तलाशी के दौरान फर्जी प्रवेश पत्र भी बरामद हुआ। इसके अलावा कई सेंटरों पर परीक्षा देने की बात सामने आई है। आरोपियों ने गिरोह का सरगना अमित निवासी पटना को बताया है। मेरठ पुलिस जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

सॉल्वर गैंग का नेटवर्क मेरठ समेत अन्य जनपदों में फैला हुआ है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इस गैंग के सदस्यों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। किन-किन परीक्षार्थी की जगह गैंग के सदस्य ने परीक्षा दी है, इसकी जांच चल रही और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। - अनित कुमार, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed