फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police has arrested Nitin Jain in case of Fake Petrol-Diesel in Uttar Pradesh

नकली पेट्रोल-डीजल मामले में फिर बड़ा खुलासा, नितिन जैन गिरफ्तार, ऐसे सप्लाई होता था तेल

Wed, 04 Sep 2019 02:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Sep 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Meerut police has arrested Nitin Jain in case of Fake Petrol-Diesel in Uttar Pradesh
आरोपी नितिन जैन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में टीपी नगर व परतापुर में मिलावटी तेल के मामले में एक और केमिकल फैक्टरी के मालिक नितिन जैन उर्फ गुड्डू का काला कारनामा उजागर हुआ है। लिखापढ़ी में फैक्टरी का नाम दर्शाया हुआ था और तेल का खेल पारस केमिकल फैक्टरी में चल रहा था। एसआईटी की पड़ताल में इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने नितिन जैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


20 अगस्त को आईजी आलोक सिंह के निर्देश पर एसपी देहात अविनाश पांडेय ने मिलावटी तेल की शिकायत पर पारस केमिकल और गणपति पेट्रो केमिकल फैक्टरी पर कार्रवाई कर केमिकल फैक्ट्री के मालिकों सहित 10 लोगों को जेल भेजा था। जेल में बंद सभी आरोपियों पर जिलाधिकारी ने रासुका व गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई निर्देश दे रखे हैं। पूरे प्रकरण में एसआईटी जांच कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने नितिन जैन उर्फ गुड्डू पुत्र सुभाष जैन निवासी कमलानगर थाना टीपीनगर को परतापुर थाने बुलाया और फिर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नितिन जैन को एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: हर रोज 60 हजार लीटर नकली पेट्रोल-डीजल बना रहे थे माफिया, अब हुए कई बड़े खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया है कि केमिकल फैक्टरियों के मालिकाना हक में राकेश और नितिन जैन उर्फ गु्ड्डू का नाम सामने आया था। दोनों को रविवार को नोटिस दिया गया था। एसआईटी ने सोमवार दोपहर तक दोनों से समस्त कागजात एसआईटी के सामने प्रस्तुत करने को कहा था। जिसमें एक साल के दौरान कहां से केमिकल खरीदा, कहां बेचा, एक साल के एकाउंट में कहां से पैसा आया और कहां-कहां धनराशि ट्रांसफर की गई, इसका पूरा ब्यौरा मांगा था। लेकिन केमिकल की खरीद-फरोख्त में ही नितिन जैन फंस गए।

यह भी पढ़ें: ये है नकली पेट्रोल-डीजल का असली सच, जलेबी के रंग से तैयार करते थे तेल, तस्वीरों में देखिए

यह था असली खेल 
पारस केमिकल में नितिन जैन मिलावटी तेल का काम करता था। नितिन जैन ने लिखा पढ़ी में अपनी बेस्ट ऑयल के नाम से फैक्टरी दर्शायी थी। दोनों की दूरी भी काफी बताई जा रही थी। एसआईटी ने इसकी जांच की, जिसमें पता चला कि बेस्ट ऑयल फैक्टरी खंडहर थी। जांच में सामने आया कि नितिन जैन भी पारस केमिकल फैक्टरी में बैठता था। जहां से नकली-पेट्रोल डीजल बनाने का धंधा चलता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed