{"_id":"64dde92030e615c206008144","slug":"meerut-police-encounter-with-cow-smugglers-in-sardhana-two-arrested-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में पुलिस की गौ तस्करों के साथ मुठभेड़, दो गिरफ्तार, दरोगा को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में पुलिस की गौ तस्करों के साथ मुठभेड़, दो गिरफ्तार, दरोगा को भी लगी गोली
Thu, 17 Aug 2023 03:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Aug 2023 03:02 PM IST
सार
मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल मे पुलिस ने मुठभेड़ में दो गौ तस्करों को दबोच लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। वहीं मुठभेड़ में शामिल दरोगा बुलटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से बाल बाल गच गया।
विज्ञापन
गोतस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना सरधना क्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल मे पुलिस की गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली दरोगा की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगने से जान बच गई। इस मौके पर एक गो तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि बुधवार की रात गोकशी घटना की जानकारी मिली। तभी दो आरोपी एक गाड़ी में गोवंश को लेकर जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक गौ तस्कर युसूफ पुत्र इकरामुद्दीन निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ गोली लगने से घायल। जबकि एक गौ तस्कर फरार होने पर कामबिंग की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दूसरे आरोपी शादाब पुत्र इसाक सेक्टर 11 शास्त्री नगर मेरठ गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल को उपचार हेतु सीएचसी सरधना भेजा गया। बिना नंबर सफेद स्कॉर्पियो में गाय को बांधकर गौकसी करने के लिए जा रहे थे। वहीं गोतस्करों की फायरिंग में एसआई दीपक कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी।
विज्ञापन