फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police encounter with cattle in Janikhurd, one cow injured after being shot in the leg

Meerut: जानीखुर्द में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक गोकश घायल

Wed, 30 Aug 2023 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Aug 2023 11:32 AM IST
सार

मेरठ के जानी खुर्द में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धौलड़ी के जंगल में बुधवार तड़के दबिश दी। इस दौरान गोकश पुलिस फर फायरिंग झोंककर भागने लगे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गोकश को गिरफ्तार कर लिया है। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।

विज्ञापन
Meerut: Police encounter with cattle in Janikhurd, one cow injured after being shot in the leg
घायल गोकश को ले जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जानीखुर्द में जानी पुलिस की गोकशी कर रहे गोकशों से बुधवार तडके मुठभेड़ हाे गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया। वही एक गोकश को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। जबकि चार गोकश मौके से भागने में सफल रहे है। पुलिस ने गोकशों से दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद किये है। घायल गोकश को पुलिस ने उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

विज्ञापन


जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार पुलिस के एक सूचना पर धौलड़ी के जंगल में बुधवार तडके दबिश दी। इस दौरान पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति पुलिस पर गोली चलाते हुए मौके से भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में  रिहान पुत्र गुलाब पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल रिहान को उपचार के लिये सीएचसी पांचली में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने मौके से सुहेब पुत्र इकबाल निवासी मुरादनगर जिला गाजियाबाद को मुठभेड़ के बाद मौके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से अज्ञात चार आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये रिहान और सुहेब से दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने मौके से गोकशी करने के औजार और एक गोवंश भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed